- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Sai Sudharsan ruled out of Sri Lanka Test series due to toe Injury
टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, साई सुदर्शन श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर
खेल विज्ञान टीम के अपडेट के अनुसार, साई सुदर्शन श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाएंगे. चिकित्सकों ने उन्हें पूरी तरह फिट होने के लिए और समय देने की सलाह दी है
Published On Aug 08, 2026, 04:03 PM IST
Last UpdatedAug 08, 2026, 04:03 PM IST
Sai Sudharsan
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. साई सुदर्शन दाएं पैर के अंगूठे में लगी चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई जल्द ही उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर सकता है.
सुदर्शन को यह चोट भारत ए टीम के श्रीलंका दौरे के दौरान लगी थी. भारत ए की तरफ से दो मैच में शतक लगाने वाले सुदर्शन दूसरे मैच के दौरान चोटिल हो गए थे और तब से बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में चोट से उबरने की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं.
पूरी तरह फिट नहीं हैं साई सुदर्शन
सुदर्शन की चोट पर निगरानी रख रही खेल विज्ञान टीम के अपडेट के अनुसार, साई सुदर्शन श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाएंगे. चिकित्सकों ने उन्हें पूरी तरह फिट होने के लिए और समय देने की सलाह दी है, उनकी स्थिति में काफी सुधार हुआ है, लेकिन अभी टेस्ट क्रिकेट में वापसी के लिए पूरी तरह फिट नहीं हैं.
खेल विज्ञान टीम ने प्रबंधन और राष्ट्रीय चयन समिति को इस बारे में सूचित कर दिया है. सुदर्शन के लिए चिकित्सा और फिटनेस संबंधी सलाह में लिखा है, ‘‘रिहैबिलिटेशन, ताकत और अनुकूलता पर ध्यान रखते हुए क्रिकेट से जुड़े कार्यों को धीरे-धीरे और कड़ी निगरानी में बढ़ाया जाना चाहिए। यह सतर्कता इसलिए बरती जा रही है ताकि भविष्य के लिए जोखिम कम हो सकें.
देवदत्त पडिक्कल ने वॉर्मअप मैच में जड़ा शतक, प्लेइंग-11 में दावा मजबूत
कौन होगा साई सुदर्शन का रिप्लेसमेंट ?
उनकी अनुपस्थिति में अभ्यास मैच में शतक बनाने वाले देवदत्त पडिक्कल तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे. देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका के खिलाफ वॉर्मअप मैच में शतक भी लगाया है. यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम में सुदर्शन की जगह कौन लेता है. मुंबई के अनुभवी और मजबूत कद-काठी वाले खिलाड़ी सरफराज खान एक अच्छा विकल्प प्रतीत होते हैं, लेकिन कोचिंग स्टाफ और चयन समिति के एक महत्वपूर्ण सदस्य को उन पर ज्यादा भरोसा नहीं है.