- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Sai Sudharsan ruled out of Test series against Sri Lanka Sarfaraz Khan named replacement
IND vs SL Test Series: श्रीलंका दौरे के लिए टेस्ट टीम में बड़ा बदलाव, सरफराज खान को आया बुलावा
Sarfaraz Khan Replaces Sai Sudharsan: श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है. साई सुदर्शन चोट की वजह से पूरे सीरीज से बाहर हो गए हैं. सुदर्शन की सरफराज खान को स्क्वाड में शामिल किया है.
Published On Aug 09, 2026, 09:00 PM IST
Last UpdatedAug 09, 2026, 09:00 PM IST
मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान को 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली दो मैच की टेस्ट सीरीज के लिए चोटिल साई सुदर्शन की जगह भारतीय टीम में शामिल किया गया.
बाएं हाथ के बल्लेबाज सुदर्शन को पिछले महीने भारत ए के दौरे के दौरान पैर के अंगूठे में चोट लगी थी. फिलहाल वह बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ (सीओई) में चोट से उबर रहे हैं.
श्रीलंका सीरीज से बाहर हुए साई सुदर्शन
श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से साई सुदर्शन बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई ने बताया कि सुदर्शन की चोट में काफी सुधार हुआ है और मेडिकल टीम लगातार उनकी प्रगति पर निगरानी रखे है. बीसीसीआई ने बयान में कहा कि पुरुष चयन समिति ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज के लिए साई सुदर्शन की जगह सरफराज खान को टीम में शामिल किया है.
सरफराज 15 अगस्त से गॉल में शुरू होने वाले पहले टेस्ट से पहले कोलंबो में भारतीय टीम से जुड़ेंगे. सरफराज ने भारत के लिए अब तक छह टेस्ट मैच खेले हैं. उनका आखिरी टेस्ट 2024 में मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ था.
भारत की अपडेट हुई टीम :
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, औकिब नबी और सरफराज खान