• Home
  • News
  • Sai Sudharsan Will be Replaced by Washington Sundar in India Playing XI in 2nd Test between India vs England at Edgbaston

ENG vs IND- साई सुदर्शन होंगे प्लेइंग इलेवन से बाहर, इस ऑलराउंडर की होगी एंट्री: रिपोर्ट्स

ENG vs IND: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच आज से एजबेस्टन में खेला जाएगा. भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर तमाम कयास लगाए जा रहे हैं. आखिर किसे मौका मिलेगा और किसे बाहर बैठना पड़ेगा. यह सवाल कई क्रिकेट प्रेमियों के जेहन में है. अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट कहती है कि साई सुदर्शन को प्लेइंग इलेवन से बाहर होना पड़ सकता है. उनके स्थान पर वॉशिंगटन सुंदर को अंतिम 11 में जगह मिल सकती है.

Edited By : Bharat Malhotra |Jul 02, 2025, 10:39 AM IST

Published On Jul 02, 2025, 10:39 AM IST

Last UpdatedJul 02, 2025, 10:39 AM IST

Sai Sudharsan in indian team

Sai Sudharsan in indian team

नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का दूसरा मैच 2 जुलाई, बुधवार से एजबेस्टन में खेला जाएगा. लीड्स में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मैच में पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. और सीरीज में बराबरी करने के लिए शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम को इस मैच में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी. इस मैच में भारतीय टीम में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

टीम से बाहर होंगे साईं सुदर्शन!

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक साई सुदर्शन को इस मैच में बाहर बैठना पड़ सकता है. लीड्स टेस्ट में उन्हें डेब्यू करने का मौका मिला था. हालांकि पहली पारी में वह खाता नहीं खोल पाए थे. दूसरे पारी में उन्होंने 30 रन बनाए थे. उनकी जगह ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिल सकता है. सुदर्शन ने पहले मैच में नंबर तीन पर बैटिंग की थी. अब उनके स्थान पर करुण नायर को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजा जा सकता है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

खबर है कि दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम में तीन ऑलराउंडर हो सकते हैं. वॉशिंगटन सुंदर टीम में आएंगे और रविंद्र जडेजा अपनी जगह बनाए रखेंगे. अखबार की रिपोर्ट आगे कहती है कि तीसरे ऑलराउंडर के तौर पर नितीश कुमार रेड्डी को जगह मिल सकती है. वह शार्दुल ठाकुर की जगह भारतीय प्लेइंग इलेवन में शामिल हो सकते हैं.

जसप्रीत बुमराह के बिना उतरेगी भारतीय टीम

जसप्रीत बुमराह वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते इस मैच से बाहर हो सकते हैं. यह भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका हो सकती है. कुछ रिपोर्टस का कहना है कि जसप्रीत बुमराह की जगह अर्शदीप सिंह टीम में आ सकते हैं. लेकिन इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक आकाश दीप उनकी जगह आएंगे.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick