अरुण लाल को मेंटर बनाने से बंगाल के खिलाड़ियों में नहीं है मनमुटाव: कोच

बंगाल क्रिकेए एसोसिएशन ने पूर्व भारतीय खिलाड़ी अरुण लाल को टीम का मेंटर नियुक्‍त किया है।

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 24, 2018, 05:55 PM IST

Published On Oct 24, 2018, 05:55 PM IST

Last UpdatedOct 24, 2018, 05:55 PM IST

Arun Lal Twitter

Arun Lal (File Photo) © Twitter

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्‍लेबाज अरुण लाल को बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन ने बंगाल की टीम का मेंटर नियुक्‍त किया है। इस निर्णय के बाद से ही टीम में लगातार फूट की बात सामने आ रही थी। इस मामले में अब टीम के कोच साईराज बहुतुले का बयान आया है। उन्‍होंने अरुण लाल को टीम का मेंटर नियुक्त करने के फैसले की सराहना की है। साथ ही खिलाड़ियों के साथ मनमुटाव की बातों को भी गलत बताया है।

सीएबी के अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा है कि बहुतुले और कप्तान मनोज तिवारी को उनके पदों पर बनाए रखना है या नहीं इस पर फैसला टीम के पहले दो रणजी ट्रॉफी मैचों के बाद लिया जाएगा। विजय हजारे ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन के बाद इन दोनों पर टीम से बाहर जाने की तलवार लटक रही है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बहुतुले ने ईडन गार्डन स्टेडियम में संवाददाताओं से कहा, “मैं सीएबी के फैसला का सम्मान करता हूं। मैंने अपनी मेहनत का लुत्फ उठाया है। यह एक अच्छी टीम है। इस टीम में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। मैं उनके साथ अगले दो मैचों के लिए काम करना चाहता हूं और अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता हूं।”

बहुतुले ने कहा, “व्यक्तिगत तौर पर हर चीज सही है। जब आप ड्रेसिंग रूम के बारे में पूछते हैं तो सब सही है। पिछले तीन वर्षो से मैं टीम के साथ हूं। मैं इस बात से हैरान हूं कि जब आप ईमानदारी से बोलते हैं तो आपके खिलाफ बोला जाता है। मेरी कोशिश टीम को एक साथ रखने की है।”

भारतीय टीम का यह पूर्व स्पिनर बंगाल की संभावित रणजी टीम के साथ यहां जारी शिविर में मौजूद नहीं है। जादवपुर यूनिवर्सिटी में लगाए जा रहे इस शिविर में सीएबी विजन-2020 के सलाहकार वी.वी.एस. लक्ष्मण भी मौजूद हैं।

अरुण लाल के टीम के मेंटर पर नियुक्त किए जाने पर बहुतुले ने कहा, “मैं इससे काफी खुश हूं। वह अपने आप में शानदार क्रिकेट खिलाड़ी हैं। उनकी काफी इज्जत है। उनके पास काफी अनुभव है। उनसे बात करने से टीम को मदद मिलेगी। उनको मेंटर के तौर पर नियुक्त करना शानदार कदम है।”

उन्होंने कहा, “मैं उन खिलाड़ियों को जानना चाहता हूं जिन्होंने कहा था कि उन्हें ड्रेसिंग रूम में दिक्कत है या मुझसे परेशानी है। इससे मुझे हैरानी हुई थी क्योंकि मैं उनसे एक-एक कर बात करता हूं और मैं नहीं जानता कि इस तरह की कोई बात है। मैं आश्वस्त हूं कि वह मुझे समझते हैं। मुझे उनसे बात करने की जरूरत है।”

बंगाल रणजी ट्रॉफी मैच में घर से बाहर अपने पहले मैच में हिमाचल प्रदेश से भिड़ेगी। वहीं घर में वह मध्यप्रदेश के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Editor's Pick