T20 WC 2026: यूएसए ने नीदरलैंड्स को हराकर रचा इतिहास, मुक्कमल्ला- हरमीत रहे जीत के 'हीरो'
T20 WC 2026: यूएसए ने नीदरलैंड्स को हराकर रचा इतिहास, मुक्कमल्ला- हरमीत रहे जीत के 'हीरो'
हरमीत सिंह ने चार ओवर में 21 रन देकर चार विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - February 13, 2026 11:15 PM IST
USA Win
साईतेजा मुक्कमल्ला (79 रन) के अर्धशतक और हरमीत सिंह के फोर विकेट हॉल की मदद से यूएसए ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पहली जीत दर्ज की है. शुक्रवार को खेले गए मैच में यूएसए ने नीदरलैंड्स को 93 रन से हरा दिया. अमेरिका ने इस जीत के साथ इतिहास भी रचा है. अमेरिका की टीम ने इंटरनेशनल मैच में पहली बार नीदरलैंड्स को हराया है.
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में साईतेजा मुक्कमल्ला के अर्धशतक और शुभम रंजने की 24 बॉल में नाबाद 48 रन (तीन चौके, दो छक्के) की पारी की मदद से अमेरिका ने नीदरलैंड के खिलाफ छह विकेट पर 196 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. मुक्कमल्ला की 51 गेंद की पारी में पांच चौके और चार छक्के जड़े. नीदरलैंड्स की टीम इसके जवाब में 15.5 ओवर में 103 रन पर ढेर हो गई. हरमीत सिंह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए.
Add Cricket Country as a Preferred Source
पूर्व भारतीय अंडर-19 स्टार हरमीत के चार ओवर में चार विकेट और शाडली वान शाल्कविक के 2.5 ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट झटके. हरमीत का यह प्रदर्शन अमेरिका के लिए टी20 विश्व कप मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है. मोहम्मद मोहसिन ने तीन ओवर में 19 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए.
नीदरलैंड का कोई भी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सका, बास डि लीडे 23 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे, उनके अलावा कप्तान स्कॉट एड्वर्ड्स ने 20 रन का योगदान दिया.
यूएसए ने इस जीत के साथ रचा इतिहास
अमेरिका की टीम ने इस जीत के साथ इतिहास रचा है. अमेरिका की टीम टी-20 वर्ल्ड कप में एसोसिएट देश के तौर पर सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाली टीम बन गई है. अमेरिका ने नेपाल का रिकॉर्ड तोड़ा. इसके अलावा अमेरिका ने नीदरलैंड्स के खिलाफ भी टी-20 इंटरनेशनल में पहली जीत दर्ज की. इससे पहले नीदरलैंड्स के खिलाफ छह मुकाबले (तीन वनडे, तीन टी-20) में उसे हार का सामना करना पड़ा था.
T20 WC में एसोसिएट टीमों के लिए सबसे बड़ा जीत का अंतर (रनों के हिसाब से)
अमेरिका के भारतीय मूल के बल्लेबाज मुक्कमल्ला ने कप्तान मोनंक पटेल (36) के साथ दूसरे विकेट के लिए 55 रन और मुंबई के पूर्व ऑलराउंडर रंजने (24 गेंद, तीन चौके, दो छक्के) के साथ चौथे विकेट के लिए 54 रन जोड़े. हैदराबाद में वीवीएस लक्ष्मण की क्रिकेट अकादमी में ट्रेनिंग ले चुके मुक्कमल्ला की बल्लेबाजी की खासियत उनके ‘ऑफ-साइड’ पर लगाए गए शॉट रहे जिसमें कवर्स के ऊपर लगे छक्के शामिल थे.
वहीं एक अन्य भारतीय मूल के खिलाड़ी रंजने ने पारी के अंत में नीदरलैंड के गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की. लोगान वान बीक और बास डि लीडे ने धीमी पिच का फायदा उठाते हुए हालांकि अमेरिका को 200 के अंदर रोक दिया. नीदरलैंड के गेंदबाज डि लीडे ने अपने चार ओवर में 37 रन देकर तीन विकेट लिए.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.