add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

09 चौके, 11 छक्के... 39 बॉल में शतक जड़ने वाले सलिल अरोड़ा कौन हैं ?

झारखंड के खिलाफ मैच में सलिल अरोड़ा ने 45 बॉल में 125 रन की नाबाद पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और 11 छक्के लगाए.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 17, 2025 6:25 PM IST

Salil Arora 39 balls century: आईपीएल ऑक्शन का आयोजन 16 दिसंबर को अबुधाबी में होना है. आईपीएल ऑक्शन से पहले पंजाब के युवा बल्लेबाज सलिल अरोड़ा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में धमाकेदार पारी खेली है. सलिल अरोड़ा ने सिर्फ 39 बॉल में शतक लगाया और इस पारी में उन्होंने चौके- छक्के की बरसात कर दी.

सलिल अरोड़ा ने पुणे के डीवाई पाटिल स्टेडियम में शुक्रवार को झारखंड के खिलाफ मैच में 45 बॉल में 125 रन की नाबाद पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और 11 छक्के लगाए. उनकी इस पारी की बदौलत पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 235 रन बनाए. अरोड़ा ने पारी के आखिरी ओवर में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सुशांत मिश्रा को तीन छक्के और एक चौका जड़ा. हालांकि इस पारी के बावजूद पंजाब की टीम को झारखंड के हाथों छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा. कुमार कुशाग्र के 42 बॉल में नाबाद 86 रन, अनुकूल राय के 17 गेंद में 37 रन और पंकज कुमार के 18 बॉल में नाबाद 39 रन की मदद से झारखंड ने 18.1 ओवर में ही टारगेट को सिर्फ चार विकेट खोकर हासिल कर लिया. हालांकि पंजाब के सलिल अरोड़ा ने इस पारी से आईपीएल ऑक्शन से पहले बड़ी दावेदारी पेश की है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

30 लाख बेस प्राइस में ऑक्शन में शामिल होंगे सलिल अरोड़ा

सलिल अरोड़ा 30 लाख के बेस प्राइस के साथ विकेटकीपर कैटगरी में आईपीएल ऑक्शन में शामिल होंगे. उन्होंने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की है, उसे देखते हुए केकेआर और चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम उन्हें लेकर बड़ी बोली लगा सकती है. सलिल अरोड़ा विकेटकीपर बल्लेबाज के रुप में टीमों की पसंद बन सकते हैं. केकेआर और चेन्नई सुपरकिंग्स के पास बड़ा पर्स भी है. केकेआर के पास 13 स्लॉट खाली है, वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स को भी नौ स्लॉट भरने हैं.

कौन हैं सलिल अरोड़ा ?

23 साल के दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज सलिल अरोड़ा भारत की अंडर-19 टीम का हिस्सा रहे हैं. सात नवंबर 2002 में उनका जन्म पंजाब के अमृतसर में हुआ था. उन्होंने पिछले साल घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया था. मध्य प्रदेश के खिलाफ डेब्यू मैच में ही उन्होंने शतक जड़ा था. वह अब तक नौ फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 14 इनिंग में 41.63 की औसत के साथ 458 रन बनाए हैं. वहीं छह टी-20 मैच में उनके नाम 142 रन है. टी-20 में उन्होंने 165.11 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं.