• Home
  • News
  • Salman Agha Haris Rauf Shines Pakistan beat Afghanistan by 39 runs in T20I Tri-Series

एशिया कप से पहले पाकिस्तान ने दिखाया दम, अफगानिस्तान को दी मात, हारिस रऊफ ने बरपाया कहर

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के सामने जीत के लिए 183 रन का लक्ष्य रखा था, अफगानिस्तान की टीम 143 रन पर ढेर हो गई. हारिस रऊफ ने चार विकेट लिए.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Aug 30, 2025, 07:47 AM IST

Published On Aug 30, 2025, 07:47 AM IST

Last UpdatedAug 30, 2025, 07:47 AM IST

Haris Rauf

Haris Rauf

AFG VS PAK: एशिया कप 2025 का आयोजन 09 सितंबर से 28 सितंबर के बीच होना है. पाकिस्तान की टीम एशिया कप से पहले अफगानिस्तान और यूएई के साथ ट्राई सीरीज खेल रही है. इस ट्राई सीरीज के ओपनिंग मैच में पाकिस्तान की टीम ने शानदार शुरुआत की है. सलमान आगा के अर्धशतक और हारिस रऊफ की धारदार गेंदबाजी से पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 39 रन से हरा दिया.

अफगानिस्तान के सामने जीत के लिए 183 रन का लक्ष्य था, अफगानिस्तान की टीम 143 रन पर ढेर हो गई. हारिस रऊफ ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी थी बल्लेबाजी

पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया. ओपनर साहिबजादा फरहान (21) और सैम अयूब (14) बड़ी पारी नहीं खेल सके. वहीं फखर जमान (20) और हसन नवाज (09) ने भी निराश किया. 83 रन के स्कोर पर पाकिस्तान ने चार विकेट गंवा दिए थे, इसके बाद कप्तान सलमान आगा और मोहम्मद नवाज ने पाकिस्तान ने पारी को संभाला. दोनों बल्लेबाजों के बीच अर्धशतकीय (53 रन) साझेदारी हुई.

सलमान आगा ने अर्धशतक लगाया और 53 रन की पारी खेलकर आउट हुए, वहीं मोहम्मद नवाज ने 21 रन का योगदान दिया. मोहम्मद हारिस (15) और फहीम अशरफ (14) की पारी से पाकिस्तान ने 20 ओवर में सात विकेट पर 182 रन बनाए. अफगानिस्तान के लिए फरीद अहमद ने दो विकेट चटकाए.

143 रन पर ढेर हुई अफगानिस्तान की टीम

183 रन के टारगेट का पीछा करते हुई अफगानिस्तान की टीम 19.5 ओवर में 143 रन के स्कोर पर ढेर हो गई. अफगानिस्तान के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज ने 38 रन की पारी खेली, वहीं कप्तान राशिद खान ने 16 बॉल में 39 रन की तेजतर्रार पारी खेली. अफगानिस्तान की टीम ने एक समय 11 ओवर में दो विकेट पर 93 रन बनाए थे, मगर 12वें ओवर में हारिस रऊफ ने सेदिकुल्लाह अटल (23) और करीम जनत (00) का विकेट लेकर पाकिस्तान की वापसी कराई.

राशिद खान ने कुछ आर्कषक शॉट खेले, मगर अफगानिस्तान की टीम लक्ष्य से काफी दूर रह गई. हारिस रऊफ ने 3.5 ओवर में 31 रन देकर चार विकेट लिए. शाहीन अफरीदी, मोहम्मद नवाज और सुफियान मुकिम को दो-दो सफलता मिली.

Editor's Pick