अगले मैच में रविचंद्रन अश्विन और शार्दुल ठाकुर को मौका दे भारतीय टीम: सलमान बट

भारतीय टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड के खिलाफ अब तक खेले तीनों टेस्ट मैचों में रविचंद्रन अश्विन को मौका नहीं दिया है।

Edited By : India.com Staff |Aug 27, 2021, 07:22 PM IST

Published On Aug 27, 2021, 07:22 PM IST

Last UpdatedAug 27, 2021, 07:22 PM IST

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट (Salman Butt) ने कहा कि थकान से बचने के लिए भारतीय टीम को इंग्लैंड में चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में अपने खिलाड़ियों को रोटेट करना चाहिए। बट ने कहा कि टीम इंडिया अगले टेस्ट मैच में रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) और शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) को मौका दे।

अपने यू-ट्यूब चैनल पर पोस्ट किए वीडियो में बट ने कहा, “मुझे लगता है कि टीम इंडिया को अपने खिलाड़ियों को घुमाना शुरू करना चाहिए।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा कि बिजी कार्यक्रम और थकान हेडिंग्ले टेस्ट में भारत के अब तक के खराब प्रदर्शन का कारण हो सकता है।उन्होंने कहा, “टीम इंडिया बहुत क्रिकेट खेलती है और उनका कार्यक्रम पूरी तरह से बिजी है। जब आप बहुत ज्यादा क्रिकेट खेलते हैं, चाहे आप कितने भी अच्छे या पेशेवर हों, एक इंसान के रूप में, कभी-कभी दिमाग जवाब नहीं देता। जब आपका फोकस स्तर गिरता है, तो आपका आउटपुट कम होना तय है।”

भारत ने दूसरे और तीसरे टेस्ट में एक ही प्लेइंग इलेवन खिलाई थी। दोनों ही मैचों में स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को मौका नहीं मिला था। इस पर बट ने कहा, “आप कल्पना कर सकते हैं कि टीम इंडिया के क्रिकेटर कितने मैच खेल रहे हैं। याद रहे, हाल ही में उन्हें अधिक व्यस्तता के कारण दूसरी टीम श्रीलंका भेजनी पड़ी थी।”

उन्होंने कहा, “टीम इंडिया के खिलाड़ियों की क्वॉलिटी और स्किल्स पर कोई शक नहीं है। लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें बहुत अधिक क्रिकेट खेलना पड़ा है। उन्हें दो-तीन खिलाड़ियों को घुमाने और बेंच स्ट्रेंथ बनाए रखने की जरूरत है। रविचंद्रन अश्विन और शार्दुल ठाकुर आ सकते हैं। वे दूसरे बल्लेबाज को भी खेल सकते हैं।”

Editor's Pick