सलमान बोले- पापा सलीम खान की पहली पसंद हैं महेंद्र सिंह धोनी
अपने शो दस का दम के दौरान एक सवाल के जवाब में सलमान खान ने खोला राज
Published On Jun 07, 2018, 02:14 PM IST
Last UpdatedJun 07, 2018, 02:14 PM IST
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के खेल के दिवानों की देश में कमी नहीं है। वो मौजूदा समय में टीम की कप्तानी नहीं करते हैं, लेकिन आज भी लोग उन्हें कैप्टन कूल के नाम से ही जानते हैं। दो साल के बैन के बाद आईपीएल 2018 में वापसी करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स को महेंद्र सिंह धोनी ने तीसरी बार आईपीएल खिताब तक पहुंचाया। धोनी के खुद के बल्ले से भी इस सीजन में खूब रन बरसे। भारतीय टीम को इस महीने के अंत में आयरलैंड जाकर दो टी-20 मैच खेलने हैं। क्रिकेट ऑयरलैंड भी अपने देश में मैच के टिकट बेचने के लिए लोगों के बीच प्रचार कर रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी उनके देश में आ रहे हैं।
सलमान ने बताया पिता हैं धोनी के फैन
हाल ही में सलमान खान ने अपने टीवी शो दस का दम के दौरान कहा कि उनके पिता महेंद्र सिंह धोनी के मुरीद हैं। खेल के दौरान सवाल था कि महेंद्र सिंह धोनी, कपिल देव, सौरव गांगुली और विराट कोहली में से किस कप्तान को लोग सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। सलमान ने दर्शकों को बताया कि मेरी पिता सलीम खान ये मानते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे अच्छे कप्तान हैं। वो मैदान पर एक दम शांत दिखते हैं। उनके अंदर किसी प्रकार का उग्र रवैया कभी नजर नहीं आता है। न ही वो मैदान पर कभी गलत व्यवहार करते हैं।
“My father believes that MS Dhoni has been the best captain so far. Cricket is a Gentleman’s game and he has maintained it.”
– Salman Khan. #DusKaDumOnSony @SonyTV @BeingSalmanKhan pic.twitter.com/WvjFEnSJrt— MS Dhoni Fans #Dhoni (@msdfansofficial) June 5, 2018
धोनी के सलमान के परिवार से हैं संबंध
महेंद्र सिंह धोनी से सलमान खान और उनके परिवार के काफी करीबी रिश्ते रहे हैं। सलमान ने अपने बर्थडे पार्टी में भी महेंद्र सिंह धोनी को बुलाया था। इस समरोह में धोनी स्पॉट किए गए थे। सुलतान फिल्म की रिलीज के वक्त भी सलमान खान ने धोनी और उनकी पत्नी को अपने घर बुलाया था।