- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Sam Billings credits Rahul Dravid for his performance against spin
सैम बिलिंग्स ने स्पिन के खिलाफ अपने प्रदर्शन के लिए राहुल द्रविड़ को किया शुक्रिया
भारत ए बनाम इंग्लैंड पहले अभ्यास मैच में बिलिंग्स की 93 रनों की तूफानी पारी की बदौलत मेहमान टीम ने जीत दर्ज की।
Published On Jan 11, 2017, 01:38 PM IST
Last UpdatedJan 11, 2017, 01:38 PM IST

भारत ए बनाम इंग्लैंड मैच में मेहमान टीम ने भारत को हरा दिया। इंग्लैंड की जीत के नायक रहे सैम बिलिंग्स, जिन्होंने 93 रनों की मैचविनिंग पारी खेलकर अपनी टीम को तीन विकेट से पहला अभ्यास मैच जिताया। यह मैच बतौर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी मैच भी था। धोनी ने इस मैच में 68 रनों की विस्फोटक पारी खेली। साथ ही अंबाती रायडू ने भी शानदार शतक जड़ा। इंग्लैंड की जीत की नींव रखने वाले सैम ने अपने प्रदर्शन के लिए एक भारतीय खिलाड़ी को धन्यवाद किया है और वह कोई और नहीं बल्कि भारतीय टीम की दीवार कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ हैं, जिनका आज जन्मदिन भी है। ये भी पढ़ें:रणजी ट्रॉफी फाइनल मैच के दूसरे दिन का लाइव ब्लॉग
सैम ने पिछले आईपीएल सत्र में दिल्ली डेयरडेविल की तरफ से खेलते हुए राहुल द्रविड़ की कोचिंग में अपने खेल को बेहतर बनाया था। उन्होंने इस बारे में कहा, “आईपीएल जरूर आगामी सीरीज में मददगार साबित होगा। स्पिन के खिलाफ मेरा फुटवर्क क्रिकेट के सबसे अच्छे खिलाड़ियों में से एक राहुल द्रविड़ के साथ छह हफ्ते अभ्यास करके काफी बेहतर हो गया है। उनके साथ खेलना शानदार अनुभव रहा और मैं ऐसा दोबारा करना चाहूंगा।” भारतीय पिचों पर स्पिन कितना कारगर है इस पर सैम ने कहा, “स्पिन खेल का एक बड़ा हिस्सा है, अश्विन और जडेजा दुनिया के बेहतरीन स्पिन गेंदबाज हैं। हमारे पास भी कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके पास इन स्थितियों में खेलने का अनुभव है।” द्रविड़ अपने समय के उम्दा खिलाड़ी तो थे ही और अब वह एक कामयाब कोच भी हैं। उनके सानिध्य में कई प्रतिभावान खिलाड़ी टीम इंडिया में आने का दम भर रहे हैं। ये भी पढ़ें:’कैप्टन कूल’ महेंद्र सिंह धोनी के लिए फैंस का अंतिम अभिवादन
वहीं धोनी के कप्तानी छोड़ने के बारे में बात करते हुए सैम ने कहा, “न सिर्फ भारत बल्कि पूरे विश्व में वह एक हीरो हैं। बतौर कप्तान उनका करियर शानदार रहा। उन्होंने इस मैच में यह भी दिखा दिया कि उनमें कितना क्रिकेट अब भी बाकी है।” सैम में चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की भी काफी तारीफ की जिन्होंने मैच में पांच विकेट लिए।