- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Sam Billings will not play in ipl 2023 for Kolkata Knight riders
इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज सैम बिलिंग्स अगले साल आईपीएल में नहीं लेंगे हिस्सा
सैम बिलिंग्स कोलकाता नाइटराइडर्स का हिस्सा हैं, उन्होंने अगले समर में केंट क्रिकेट से खेलने का फैसला लिया है.
Published On Nov 14, 2022, 02:02 PM IST
Last UpdatedNov 14, 2022, 02:02 PM IST
Sam Billings
इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज सैम बिलिंग्स आईपीएल के अगले सीजन में हिस्सा नहीं लेंगे. सैम बिलिंग्स ने ट्विटर के जरिए इसकी घोषणा की. सैम बिलिंग्स ने ट्विटर पर लिखा…अगले आईपीएल सीजन में मैं कोलकाता नाइटराइर्स के लिए खेलता नहीं नजर आऊंगा.
Have taken the tough decision that I won’t be taking part in the next IPL @KKRiders
Looking to focus on longer format cricket at the start of the English summer with @kentcricket pic.twitter.com/7yeqcf9yi8
— Sam Billings (@sambillings) November 14, 2022
बिलिंग्स ने इंग्लिश समर सीजन में केंट क्रिकेट के साथ खेल जारी रखने की घोषणा की है. 31 साल के सैम बिलिंग्स आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए खेल चुके हैं. पिछले सीजन में बिलिंग्स कोलकाता नाइटराइडर्स का हिस्सा थे.
यह भी पढ़ें:
डेविड वॉर्नर ने दिए संकेत, एशेज सीरीज के बाद टेस्ट क्रिकेट को कहेंगे अलविदा
सैम बिलिंग्स के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 30 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 503 रन है. उन्होंने इंग्लैंड के लिए तीन टेस्ट, 25 वनडे और 37 टी-20 मैच खेले हैं. वह आखिरी बार इंग्लैंड के लिए जनवरी 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते नजर आए थे, उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप टीम में भी जगह नहीं दी गई थी.