20 साल के सैम कर्रन ने किया टीम इंडिया की नाक में दम

कर्रन ने बर्मिंघम टेस्ट के तीसरे दिन शानदार अर्धशतक जड़ा।

Edited By : Gunjan Tripathi |Aug 03, 2018, 09:02 PM IST

Published On Aug 03, 2018, 09:02 PM IST

Last UpdatedAug 03, 2018, 09:02 PM IST

Sam Curran © Getty Image

बर्मिंघम टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी सैम कर्रन ने एकतरफा पारी खेलते हुए शानदार 63 रन बनाए। इसी के साथ 20 साल के कर्रन इंग्लैंड के लिए चार विकेट लेकर अर्धशतक बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/india-vs-england-1st-test-live-cricket-score-streaming-ind-vs-eng-live-score-india-on-day-3-look-for-quick-wickets-731930″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

नॉर्थम्प्टन के कर्रन ने भारतीय टीम की पहली पारी 17 ओवर में 74 रन देकर चार विकेट लिए। जिसमें भारतीय शीर्ष क्रम के मुरली विजय, शिखर धवन और केएल राहुल के साथ निचले क्रम के बल्लेबाज हार्दिक पांडया का विकेट शामिल है।

16 साल की उम्र में सर्रे के लिए खेलना शुरू करने वाले कर्रन प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 42 मैचों में अब तक 119 विकेट से चुके हैं। साथ ही उनके नाम 1,447 रन है, जिसमें 11 अर्धशतक शामिल हैं। कर्रन ने ऐसे मुश्किल समय में इंग्लैंड के लिए 65 गेंदो पर 63 रनों की पारी खेली है, जिसका मैच के नतीजे पर गहरा प्रभाव पड़ेगा।

कर्रन की इस पारी की मदद से इंग्लैंड ने भारत को 194 रनों का लक्ष्य दिया है। एजबेस्टन की पिच पर भारतीय बल्लेबाजों के लिए जेम्स एंडरसन,स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ रन बनाना मुश्किल होगा।

Editor's Pick