add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

T20 WC 2026: उलटफेर का शिकार होने से बाल-बाल बची इंग्लैंड की टीम, नेपाल ने छुड़ाए पसीने

इंग्लैंड की टीम ने नेपाल के खिलाफ सात विकेट पर 184 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया, नेपाल की टीम इसके जवाब में 20 ओवर में छह विकेट पर 180 रन ही बना सकी.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 8, 2026 7:07 PM IST

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को एक और बड़ा उलटफेर होते- होते बचा. इंग्लैंड की टीम ने नेपाल को रोमांचक मुकाबले में चार रन से हरा दिया. आखिरी ओवर में नेपाल को जीत के लिए 10 रन बनाने थे, मगर सैम करन ने इस ओवर में कमाल की गेंदबाजी की और सिर्फ चार रन बनाए. इंग्लैंड की टीम ने इसके साथ टी-20 वर्ल्ड कप में जीत के साथ शुरुआत की है. विल जैक्स को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया.

कप्तान हैरी ब्रूक (53 रन) और जैकब बेथेल (55 रन) के अर्धशतकों की बदौलत रविवार को इंग्लैंड की टीम ने नेपाल के खिलाफ सात विकेट पर 184 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया, नेपाल की टीम इसके जवाब में 20 ओवर में छह विकेट पर 180 रन ही बना सकी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

185 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी नेपाल क्रिकेट टीम ने मजबूत जीवटता का परिचय दिया. कुशाल भुर्टेल ने 17 गेंद पर 29 रन, कप्तान रोहित पॉडेल ने 34 गेंद पर 39 रन, दीपेंद्र सिंह एरे ने 29 गेंद पर 44 रन और लोकेश बाम ने 20 गेंद पर बनाए 39 रन की बदौलत नेपाल ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए, नेपाल जीत से सिर्फ एक शॉट पीछे रह गई.

सैम करन ने आखिरी ओवर में किया कमाल

सैम करन ने भी आखिरी ओवर में अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और लीग क्रिकेट का पूरा अनुभव दिखाया जिसकी वजह से इंग्लैंड को जीत हासिल हो सकी. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कम अनुभव और बड़ी टीमों के खिलाफ कम खेलना नेपाल की हार की वजह जरूर बना, लेकिन एशिया की इस उभरती टीम ने मैच के दौरान अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी और संघर्ष के जज्बे से आखिरी गेंद तक इंग्लैंड की सांस रोक दी थी. इंग्लैंड के लिए लियाम डॉसन ने दोऔर ल्यूक वुड, जोफ्रा आर्चर, विल जैक्स और सैम करन ने 1-1 विकेट लिए.

बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज बेथेल ने टी20 विश्व कप डेब्यू में तेज अर्धशतक से शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 35 गेंद में चार छक्के और इतने ही चौके लगाए. कप्तान ब्रूक 32 गेंद में चार चौके और तीन छक्के की मदद से एक विस्फोटक पारी खेली. उन्होंने बेथेल के साथ चौथे विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी की.

नेपाल के गेंदबाजों ने किया प्रभावित

नेपाल के गेंदबाजों ने अपनी तरफ से कड़ी चुनौती पेश की, शेर मल्ला ने अपने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर फिल साल्ट (01) को कैच आउट करवाया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. नंदन यादव ने पांचवें ओवर में जोस बटलर (26) का अहम विकेट लिया जो बेथेल के साथ मिलकर पारी को संभालने की कोशिश कर रहे थे. सातवें ओवर में इंग्लैंड ने तीसरा विकेट टॉम बैंटन के रूप में लिया जो स्पिनर संदीप लामिचाने को रिवर्स स्वीप करने की कोशिश में पगबाधा आउट हुए।

इससे पहले बेथेल ने उनकी पहली चार गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाया था, फिर बेथेल का साथ निभाने ब्रूक उतरे. यह वही पिच है जिस पर शनिवार रात को भारत ने 77 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे. हालांकि इंग्लैंड को निश्चित रूप से उस पिच पर बल्लेबाजी करने में कोई परेशानी नहीं हुई जिस पर कुछ गेंद रूककर आ रही थी, इंग्लैंड के बल्लेबाज काफी हद तक अपने शॉट खेलने में सफल रहे। हालांकि कोई भी भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव की तरह पारी नहीं खेल सका.

इंग्लैंड ने आखिरी तीन ओवरों में बनाए 45 रन

इंग्लैंड ने आखिरी तीन ओवरों में 45 रन बनाए जिसमें विल जैक्स चार छक्के और एक चौका लगाकर 18 गेंद में 39 रन बनाकर नाबाद रहे. मैदान में नेपाल के प्रशंसक भारी संख्या में मौजूद थे जो इंग्लैंड के प्रशंसकों की तुलना में कहीं ज्यादा थे. नेपाल के लिए दीपेंद्र सिंह ऐरी और नंदन यादव ने दो दो विकेट झटके. शेर मल्ला और संदीप लामिचाने ने एक एक विकेट प्राप्त किया

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/