- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Sam Curran Over Changed the Match in 2 overs took 3 wickets Against India at Lord’s
ENG vs IND: 6 गेंद, 1 रन और 3 विकेट, सैम करन ने यूं पलट दिया मैच का पासा
सैम करन ने इंग्लैंड के लिए कमाल की गेंदबाजी की. उन्होंने चार विकेट लिए. इनमें से तीन विकेट उन्होंने कुछ ही अंतराल पर लिए. और इसने मैच का रुख पलट कर रख दिया.
Published On Jul 20, 2026, 12:50 AM IST
Last UpdatedJul 20, 2026, 12:50 AM IST
सैम करन ने भारत के खिलाफ मैच को ऐसे पलटा.
नई दिल्ली: आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर भारत का सफर हार के साथ समाप्त हुआ. रविवार, 19 जुलाई को लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के आखिरी मैच में भारत को 27 रन से हार का सामना करना पड़ा. भारत के सामने 388 रन का लक्ष्य था लेकिन भारत ने 50 ओवर 7 विकेट पर 360 रन का स्कोर बनाया. इस मैच में भारत के लिए रोहित शर्मा ने कमाल की सेंचुरी लगाई. इसके अलावा शुभमन गिल और विराट कोहली ने अर्धशतक लगाया. एक वक्त पर भारत की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए दावेदार लग रही थी लेकिन करन ने अपने स्पैल में मैच का पासा पलट दिया.
सैम करन इंग्लैंड के बहुत उपयोगी ऑलराउंडर हैं. बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने कई मौकों पर अपनी टीम के लिए मैच जिताऊ प्रदर्शन किया है. रविवार, 19 जुलाई को भारत के खिलाफ सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में भी करन ने मैच का रुख पलट दिया. उन्होंने सिर्फ 6 गेंद के अंतर में तीन विकेट लेकर मैच पर इंग्लैंड की गिरफ्त बहुत मजबूत कर दी.
इंग्लैंड की ओर से दिए 388 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने रोहित शर्मा के 138 और शुभमन गिल व विराट कोहली की हाफ-सेंचुरी की मदद से भारत ने इंग्लैंड को मजबूत जवाब दिया था. रोहित ने अपने संन्यास की अटकलों का जवाब दे दिया. वह लॉर्ड्स पर वनडे में सेंचुरी लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए.
43 ओवर बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 300 रन था. 44वां ओवर फेंकने आए सैम करन के ओवर की पहली दो गेंद पर चार रन बने. ओवर की तीसरी गेंद पर करन ने ईशान किशन को आउट कर दिया. 132 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार की इस गेंद पर ईशान किशन ने स्लॉग करना चाहा. गेंद हवा में काफी ऊंची गई. रेहान अहमद, जो सब्सिट्यूट फील्डर थे, ने दौड़कर कमाल का कैच किया. ईशान ने 12 गेंद पर 14 रन बनाए.
इसी ओवर की आखिरी गेंद पर सैम करन ने एक और विकेट अपने नाम किया. इस बार फिर करन ने स्लो गेंद फेंकी. यह एक और वाइड और स्लो बॉल थी. ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर श्रेयस अय्यर ने कवर्स के ऊपर से शॉट खेला. लेकिन रफ्तार की कमी के चलते वह गेंद को सही टाइमिंग हासिल नहीं कर सके. रेहना ने कवर्स से दौड़ लगाई और फिर डाइव लगाकर कैच किया. अय्यर खाता भी नहीं खोल पाई.
जैसे यह काफी नहीं था अपने अगले ओवर की दूसरी गेंद पर करन ने भारत को एक बड़ा झटका दिया. करन ने चेज-मास्टर विराट कोहली का विकेट लिया. इस बार फिर उन्होंने गति परिवर्तन पर कोहली को फंसाया. मिडल-स्टंप की इस गेंद को कोहली ने कवर्स के ऊपर से खेलना चाहा. लेकिन उनके पास कोई रफ्तार नहीं थी. इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने आसान सा कैच किया. कोहली ने 60 गेंद पर 74 रन की पारी खेली. करन ने इस मैच में 75 रन देकर चार विकेट लिए.