एक घंटे में ही टूटा वैभव सूर्यवंशी का 'रिकॉर्ड', पाकिस्तानी बल्लेबाज ने मचाया कोहराम
एक घंटे में ही टूटा वैभव सूर्यवंशी का 'रिकॉर्ड', पाकिस्तानी बल्लेबाज ने मचाया कोहराम
पाकिस्तान के बल्लेबाज समीर मिन्हास ने 148 बॉल में 177 रन की नाबाद पारी खेली. समीर मिन्हास ने अपनी पारी में 11 चौके और आठ छक्के लगाए.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - December 12, 2025 6:38 PM IST
Vaibhav Suryavanshi Sameer Minhas
Sameer Minhas breaks Vaibhav Suryavanshi record: भारतीय टीम ने अंडर-19 एशिया कप में जीत के साथ शुरुआत की है. शुक्रवार को भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में यूएई को 234 रन से हरा दिया. भारत के 14 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने पहले मैच में धमाकेदार पारी खेली. उन्होंने 95 बॉल में नौ चौके और 14 छक्के की मदद से 171 रन बनाए. वैभव सूर्यवंशी का अंडर- 19 वर्ल्ड कप में यह सबसे बड़ा स्कोर है, वहीं किसी भारतीय का यह दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है.
वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर पहले ही मैच में बनाया, मगर एक घंटे के अंदर ही उनका रिकॉर्ड टूट गया. पाकिस्तान के बल्लेबाज समीर मिन्हास ने 148 बॉल में 177 रन की नाबाद पारी खेली. समीर मिन्हास ने अपनी पारी में 11 चौके और आठ छक्के लगाए. समीर मिन्हास अंडर-19 में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले टॉप-10 में शामिल एकमात्र पाकिस्तानी बल्लेबाज भी हैं.
02. हसिथा बोयागोडा (SL) – 191 vs केन्या (जनवरी, 2018)
03. जैकब भुला (NZ) – 180 vs केन्या (जनवरी, 2018)
04. थियो डोरोपोलोस (AUS) – 179* vs इंग्लैंड (फरवरी, 2023)
05. अंबाती रायुडू (IND) – 177* vs इंग्लैंड (अगस्त, 2002)
06. समीर मिन्हास (PAK)- 177* vs मलेशिया (दिसंबर 2025)
07. डोनोवन पैगन (WI) – 176 vs स्कॉटलैंड (जनवरी, 2002)
08. डैन लॉरेंस (ENG) – 174 vs फिजी (जनवरी, 2016)
09. फ्रेडी मैककैन (ENG) – 174 vs श्रीलंका (जुलाई, 2024)
10. वैभव सूर्यवंशी (IND) – 171 vs UAE (दिसंबर, 2025)
पाकिस्तान ने 297 रन से जीता मुकाबला
पाकिस्तान की टीम ने मलेशिया को अपने पहले मैच में 297 रन से हराया. पाकिस्तान की टीम ने समीर मिन्हास के 177 रन और अहमद हुसैन के 114 बॉल में 132 रन (08 चौके, 02 छक्के) की मदद से पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में तीन विकेट पर 345 रन बनाए. मलेशिया की टीम इसके जवाब में 19.4 ओवर में 48 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.