×

Sameer Minhas ने अंडर-19 एशिया फाइनल में भारत के खिलाफ जड़ा तूफानी शतक, 12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

समीर मिन्हास ने 71 गेंद में अपना शतक पूरा किया. उन्होंने 172 रन की पारी खेली. अंडर-19 एशिया कप 2025 में यह उनका दूसरा शतक है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 21, 2025 2:06 PM IST

Sameer Minhas Century: अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज समीर मिन्हास का बल्ला एक बार फिर गरजा. भारत के खिलाफ मैच में समीर मिन्हास ने तूफानी शतक जड़ा. इस टूर्नामेंट में यह उनका दूसरा शतक है. इससे पहले मलेशिया के खिलाफ उन्होंने 177 रन की पारी खेली थी.

समीर मिन्हास ने 71 गेंद में अपना शतक पूरा किया. उन्होंने चौके से अपनी सेंचुरी पूरी की. उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और चार छक्के लगाए. वह अंडर-19 एशिया कप में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं. वैभव सूर्यवंशी (56 गेंद) के नाम सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड है.

अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में खेली सबसे बड़ी पारी

समीर मिन्हास ने अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने 113 बॉल में 172 रन की पारी खेली. उन्होंने इस पारी में 17 चौके और 09 छक्के लगाए. उन्होंने समी असलम का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2012 में भारत के खिलाफ 134 रन की पारी खेली. इसके अलावा वह भारत- पाकिस्तान अंडर-19 मैच में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए. उन्होंने शाहजैब खान को पीछे छोड़ा, जिन्होंने साल 2024 में 159 रन की पारी खेली थी.

कौन हैं समीर मिन्हास ?

दाएं हाथ के बल्लेबाज समीर मिन्हास पाकिस्तान के मुलतान इलाके के रहने वाले है. इसका जन्म 2 दिसंबर 2006 को हुआ. क्रिकेट उनके परिवार का हिस्सा है. उनके भाई अराफात मिन्हास पाकिस्तान के लिए अंडर-19 क्रिकेट खेल चुके हैं. वह 2024 के वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा थे. बाएं हाथ के स्पिनर अराफात मिन्हास ने साल 2023 में पाकिस्तान की सीनियर टीम के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया था. उन्होंने अपना पहला मैच हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ T20 के तौर पर खेला था. अराफात ने पाकिस्तान के लिए भी शानदार प्रदर्शन किया, मगर उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया.

कौन हैं वैभव सूर्यवंशी का स्कोर तोड़ने वाले पाकिस्तान के समीर मिन्हास, क्रिकेट से है परिवार का नाता

TRENDING NOW

अंडर-19 एशिया कप में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

समीर मिन्हास अंडर-19 एशिया कप 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं. उन्होंने इस सीरीज में दो शतक के अलावा एक अर्धशतक भी लगाया है. उनके नाम पांच मैच में 471 रन है.