सनथ जयसुंदरा पर आईसीसी ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

श्रीलंका क्रिकेट में एनलिस्ट के तौर पर काम कर रहे जयसुंदरा को आईसीसी ने तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर रखा है।

Edited By : Indo-Asian News Service |May 11, 2019, 06:40 PM IST

Published On May 11, 2019, 06:40 PM IST

Last UpdatedMay 11, 2019, 06:40 PM IST

SLC

अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने श्रीलंका के सनथ जयसुंदरा के ऊपर अपने भ्रष्टाचार नियमों के उल्लंघन के आरोप लगाए हैं। आईसीसी ने जयसुंदरा को अपने दो नियमों के उल्लंघन में आरोपित किया है।

पढ़ें: वर्ल्‍ड कप के मद्देेेेनजर केन रिचर्डसन ने T20 लीग से नाम वापस लिया

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

श्रीलंका क्रिकेट में एनलिस्ट के तौर पर काम कर रहे  जयसुंदरा को आईसीसी ने तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर रखा है।

जयसुंदरा पर आईसीसी के अनुच्छेद 2.1.3 अनुच्छेद 2.1.1, 2.4.7 के उल्लंघन का आरोप लगा है। जयसुंदरा के ऊपर श्रीलंका के खेल मंत्री को अंतरराष्‍ट्रीय मैच के परिणाम प्रभावित करने के लिए रिश्वत देने, अंतरराष्‍ट्रीय मैच के परिणाम को प्रभावित करने, भ्रष्टाचार रोधी समिति की जांच में सहयोग न करने के आरोप हैं।

पढ़ें: कोएत्‍जर ODI में 2 हजार रन बनाने वाले स्‍कॉटलैंड के पहले बल्‍लेबाज बने

जयसुंदरा के पास अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब देने के लिए कुल 14 दिनों का समय है।

 

Editor's Pick