सनथ जयसूर्या की मौत की झूठी खबर से सदमें में आए अश्विन

सनथ जयसूर्या की कनाडा में एक सड़क हादसे में मौत की झूठी खबर मीडिया में फैल गई थी।

Edited By : Cricket Country Staff |May 27, 2019, 04:19 PM IST

Published On May 27, 2019, 04:19 PM IST

Last UpdatedMay 27, 2019, 04:19 PM IST

Sanath Jayasuriya © Getty Images

Sanath Jayasuriya (File Photo) © Getty Images

श्रीलंका के पूर्व कप्‍तान सनथ जयसूर्या की मौत की झूठी खबर मीडिया में फैलने के बाद से क्रिकेट और बॉलीवुड जगत में हर कोई दंग रह गया। कई न्‍यूज वेबसाइट ने उनकी एक हादसे में मौत से संबंधित खबर भी चला दी। जिसके बाद उनके फैन्‍स काफी दुखी हो गए। जयसूर्या को खुद सामने आकर इन खबरों का खंडन करना पड़ा।

मीडिया में खबर आई थी कि कनाडा में एक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें मरने वाले की पहचान श्रीलंका के पूर्व कप्‍तान सनथ जयसूर्या के रूप में हुई है। खबर में दावा किया गया कि कनाडा में श्रीलंका एंबेसी ने भी जयसूर्या के मरने की पुष्टि की है।

इस खबर के फैलने के बाद भारतीय स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने अपने ट्विटर पर लिखा, “मुझे जयसूर्या के संबंध में वाहट्सएप पर न्यूज मिली है, लेकिन ट्विटर पर इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। क्‍या ये खबर सही है। बाद में उन्‍होंने एक और ट्वीट कर लिखा कि ये फेक न्‍यूज है।

बॉलीवुड कलाकार अरशद वारसी ने खबर को शेयर करते हुए ट्वीटर पर लिखा कि ये बेहद दुखद और हैरान करने वाली खबर है।

Editor's Pick