- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Sandeep Lamichhane Visa application rejected once again by the US Embassy in Nepal Will miss T20 World cup 2024
T20 World Cup: स्टार खिलाड़ी टी-20 वर्ल्ड कप से हुआ बाहर, नहीं मिला US का वीजा
संदीप लमिछाने रेप मामले में दोषी करार दिए गए थे, मगर वहां की अदालत ने उन्हें सभी आरोपों से हाल में ही बरी कर दिया था, जिसके बाद उनके विश्व कप में खेलने की संभावना थी
Published On May 30, 2024, 10:04 PM IST
Last UpdatedMay 30, 2024, 10:04 PM IST
(Image credit-Twitter)
नेपाल के स्टार खिलाड़ी संदीप लमिछाने टी-20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं. गुरुवार को एक बार फिर उनका यूएस का वीजा रिजेक्ट कर दिया गया, जिसके बाद उनके वर्ल्ड कप खेलने का रास्ता बंद हो गया है. वहीं संदीप लमिछाने का वीजा रिजेक्ट होने के बाद नेपाल के क्रिकेट फैंस सड़कों पर उतर आए हैं.
क्रिकनेपाल की खबर के मुताबिक संदीप लमिछाने का वीजा रिजेक्ट होने के बाद फैंस ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. संदीप लमिछाने ने पहली बार वीजा रिजेक्ट होने के बाद दूसरी बार इसके लिए आवेदन किया था, मगर नेपाल में यूएस एंबेसी ने दूसरी बार भी उनका वीजा रिजेक्ट कर दिया. टी-20 विश्व कप में नेपाल की टीम 04 जून को अपना पहला मुकाबला खेलेगी, अब लमिछाने के वर्ल्ड कप खेलने की उम्मीदें खत्म हो गई है.
रेप मामले में कोर्ट ने सुनाई थी आठ साल की सजा
संदीप संदीप लामिछाने पर पिछले साल एक 17 साल की लड़की ने रेप का आरोप लगाया था, इस घटना के बाद संदीप लमिछाने को नेपाल टीम की कप्तानी गंवानी पड़ी. काठमांडू की एक कोर्ट ने इस मामले में उन्हें 8 साल की सजा सुनाई, हालांकि संदीप ने निचली अदालत के इस फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी जिसके बाद उन्हें वहां से बरी कर दिया गया. हाईकोर्ट से बरी होने के बाद उनके टी-20 विश्व कप में हिस्सा लेने की उम्मीद थी, मगर वीजा रिजेक्ट होने के बाद उनकी उम्मीदें खत्म हो गई है.
टी-20 विश्व कप में ग्रुप डी में है नेपाल की टीम
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में नेपाल की टीम ग्रुप-डी में है, जिसमें नीदरलैंड्स, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश की टीम भी शामिल है. नेपाल की टीम अपना पहला मुकाबला 4 जून को नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगी.