VIDEO: संदीप शर्मा ने लपका चमत्कारिक कैच, कपिल देव के ऐतिहासिक कैच से हो रही तुलना

सूर्यकुमार ने 15वें ओवर में 2 रन लेने के साथ ही 24 गेंदों पर ताबड़तोड़ अंदाज में अपना अर्धशतक पूरा किया.

Edited By : Vanson Soral |May 01, 2023, 12:10 AM IST

Published On May 01, 2023, 12:10 AM IST

Last UpdatedMay 01, 2023, 12:10 AM IST

IPL 2023

IPL/TWITTER

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 1000वें मैच में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने थे. पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवरों में यशस्वी जायसवाल के शानदार शतक की मदद से 7 विकेट पर 212 रनों का स्कोर खड़ा किया. इसके बाद 213 रनों के लक्ष्य का पीछे करने उतरे मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा दूसरे ही ओवर में रोहित शर्मा की गेंद पर 3 रन बनाकर आउट हो गये.

पहला विकेट गिरने के बाद इशान किश ने कैमरन ग्रीन के साथ मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन 9वें ओवर में मुंबई को दूसरा झटका लग गया. किशन 23 गेंदों पर 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सलामी जोड़ी पवेलियन लौट चुकी थी लेकिन मैदान पर अब सूर्यकुमार उतर चुके थे. पहली ही गेंद से सूर्या ने राजस्थान के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया और 15वें ओवर में 2 रन लेने के साथ ही 24 गेंदों पर ताबड़तोड़ अंदाज में अपना अर्धशतक पूरा किया. इसके बाद सूर्या ने राजस्थान के गेंदबाजों पर हमला और तेज कर दिया और लगने लगा कि मुंबई आसानी से 213 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लेगी लेकिन फिर अगले ही ओवर में संदीप शर्मा के एक हैरतअंगेज कैच ने मैच रोमांचक कर दिया.

दरअसल, 16वें ओवर में ट्रेंट बोल्ट गेंदबाजी करने आए. ओवर की चौथी गेंद बोल्ट ने ऑफ साइड के बाहर फेंकी जिस पर सूर्या ने गेंद की लाइन में जाकर हुक शॉट खेल दिया. गेंद हवा में थी और बाउंड्री की ओर तेजी से जा रही थी लेकिन संदीप शर्मा चौकन्ने थे. संदीप फाइन लेग की तरफ तेजी से भागे और करीब 19 मीटर की दूरी तय करते हुए हवा में गोता लगाते हुए सीने की ऊंचाई पर कैच को लपक लिया. कैच लपकते ही संदीप ग्राउंड पर गिर पाए. इसके बाद टीवी अंपायर ने भी कैच को चेक किया और सूर्या को आउट करार दिया. संदीप के इस कैच को कैच ऑफ द टूर्नामेंट कहा जाने लगा है. सूर्या 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 55 रन बनाकर आउट हुए.

 

संदीप शर्मा के इस हैरतअंगेज कैच की तुलना अब कपिल देव के 1983 वर्ल्ड कप फाइनल के ऐतिहासिक कैच से की जा रही है.

 

सूर्या के आउट होने के बाद टिम डेविड ने 14 गेंदों पर 2 चौके और 5 छक्कों के दम पर मुंबई को 6 विकेट से जिता दिया. आखिरी ओवर में मुंबई को जीत के लिए 17 रनों की दरकार थी और टिम डेविड ने होल्डर की पहली 3 गेंदों पर लगातार 3 छक्के उड़ाते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई.

Editor's Pick