'सैंडपेपर गेट' पर Michael Vaughan का बयान, Cricket Australia करे मामले की अच्छे से जांच

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 'सैंडपेपर गेट' मामले में जांच के बाद स्टीवन स्मिथ और डेविड वॉर्नर को क्रमश: कप्तान और उपकप्तान पद से हटा दिया था.

Edited By : India.com Staff |May 20, 2021, 05:44 PM IST

Published On May 20, 2021, 05:44 PM IST

Last UpdatedMay 20, 2021, 05:44 PM IST

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने ‘सैंडपेपर गेट’ पर बड़ा बयान दिया है. वॉन के मुताबिक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (Cricket Australia) को 2018 में हुए गेंद से छेड़छाड़ विवाद की अच्छे से जांच करानी चाहिए थी. बता दें कि हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज कैमरून बैनक्रॉफ्ट (Cameron Bancroft) ने कहा था कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को गेंद से छेड़छाड़ होने की खबर थी जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर बताया था कि ये सभी इस बात से अनजान थे.

वॉन ने कहा, “मैंने जितने पूर्व खिलाड़ियों से बात की उसमें से ज्यादातर लोग यह मानने के लिए तैयार नहीं है कि इसमें सिर्फ तीन लोग ही शामिल थे. हो सकता है कि ड्रेसिंग रूम में कुछ लोग ऐसे होंगे जो इससे सहमत नहीं थे लेकिन वे अपने कप्तान के खिलाफ नहीं जाना चाहते होंगे. जब आप टुकड़ों में जांच करते हैं तो ऐसा ही होता है और यह कई सवाल छोड़ देता है. यह किसी के लिए भी अच्छा नहीं होता.”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जांच के बाद स्टीवन स्मिथ और डेविड वॉर्नर को क्रमश: कप्तान और उपकप्तान पद से हटा दिया था तथा इन दोनों बल्लेबाजों सहित बैनक्रॉफ्ट पर सभी प्रारूप के क्रिकेट खेलने से एक साल के लिए प्रतिबंध लगाया था.

वॉन ने कहा, “इस मामले से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट और जो इसमें शामिल थे उनकी छवि को काफी नुकसान पहुंचा है. मुझे लगता है कि प्रतिबंध लगाना बड़ी सजा थी और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया भी अब इस पर आगे नहीं जाना चाहेगी.” (आईएएनएस इनपुट के साथ)

Editor's Pick