WC 2019 से चोटिल इस ऑलराउंडर को संजय बांगड़ बनाना चाहते हैं टेस्‍ट टीम का हिस्‍सा

भारत को फरवरी में न्‍यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज खेलनी हैं.

Edited By : India.com Staff |Jan 12, 2020, 02:24 PM IST

Published On Jan 12, 2020, 02:24 PM IST

Last UpdatedJan 12, 2020, 02:24 PM IST

भारतीय टीम के बल्‍लेबाजी कोच संजय बांगड़ का मानना है कि न्‍यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टेस्‍ट टीम को सीम गेंदबाजी ऑलराउंडर की जरूरत पड़ेगा. अगर भारत ऐसे खिलाड़ी को टीम में शामिल करता है तो वहां की परिस्थितियों में यह आदर्श स्थिति होगी.

पढ़ें:- इस ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर ने कही कुछ ऐसी बात जिसेे सुनकर MS Dhoni हो जाएंगे गदगद

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

संजय बांगड़ चाहते हैं कि विजय शंकर न्‍यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज का हिस्‍सा बनें, लेकिन वो अभी पूरी तरह से फिट नहीं हैं. विश्‍व कप 2019 के दौरान विजय शंकर चोटिल हो गए थे.

न्‍यूज वेबसाइट ईएसपीएन क्रिकइंफो से बातचीत के दौरान संजय बांगड़ ने कहा, ‘‘अगर हम 17 खिलाड़ियों के साथ न्‍यूजीलैंड जाते हैं तो एक रिजर्व बल्लेबाज और ऑलराउंडर के लिये जगह होगी. न्यूजीलैंड की परिस्थितियां सीम गेंदबाजी करने वाले ऑल राउंडर के लिये आदर्श हैं.’’

पढ़ें :- इस ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर ने कही कुछ ऐसी बात जिसेे सुनकर MS Dhoni हो जाएंगे गदगद

‘‘आप देखो कि ऑलराउंडर कोलिन डी ग्रांडहोम की मौजूदगी से न्यूजीलैंड टीम पर कैसा प्रभाव पड़ा. इसलिये विजय शंकर जैसा खिलाड़ी इस जगह के लिये आदर्श उम्मीदवार हो सकता है, लेकिन इसके लिये उसे फिट होना चाहिए और अगर वह छठे नंबर पर बल्लेबाजी करता है तो इससे टीम में सही संतुलन आ जायेगा.’’

संजय बांगड़ ने कहा, ‘‘इससे भारत की बल्लेबाजी को गहराई मिलेगी और पांचवां गेंदबाजी विकल्प भी. ’’

रिजर्व बल्लेबाज के रूप में बांगड़ ने पृथ्वी शॉ का नाम सुझाया, हालांकि मुंबई का यह खिलाड़ी चोटिल होने के कारण भारत ए के दौरे से हट गया है.

Editor's Pick