• Home
  • News
  • Sanjay bangar shows his anger on shreyas iyer after pbks loss

अय्यर के इस फैसले पर भड़के पूर्व भारतीय कोच, PBKS के हार का बताया क्या रहा सबसे बड़ा कारण

पंजाब किंग्स की हार के बाद भारत के पूर्व कोच संजय बांगड़ बुरी तरह भड़क गए हैं. उन्होंने श्रेयस अय्यर की कप्तानी को लेकर बड़े सवाल पूछे हैं.

Edited By : Saurav Kumar |May 12, 2026, 06:03 PM IST

Published On May 12, 2026, 06:03 PM IST

Last UpdatedMay 12, 2026, 06:03 PM IST

Sanjay Bangar Anger on Shreyas Iyer: आईपीएल 2026 के आगाज में लगातार मैच जीतने वाली पंजाब किंग्स की टीम अपने विनिंग ट्रैक से पूरी तरह उतर चुकी है. पंजाब किंग्स की टीम सोमवार को लगातार अपना चौथा मुकाबला हार गई. पंजाब की टीम को दिल्ली कैपिटल्स ने 3 विकेट से हराया. इस हार के बाद पंजाब किंग्स और श्रेयस अय्यर की कप्तानी को लेकर भी लगातार कई सवाल उठ रहे हैं. इन्हीं सवालों में श्रेयस अय्यर की आलोचना भारत के पूर्व कोच संजय बांगड़ ने भी की है. संजय ने अय्यर से कड़े सवाल पूछे हैं.

संजय बांगड़ ने अय्यर से पूछे तीखे सवाल

संजय बांगड़ ने जियो हॉटस्टार से बात करते हुए कहा, “कप्तान श्रेयस अय्यर ने युजवेंद्र चहल का इस्तेमाल न करके एक रणनीतिक गलती की. उन्हें बीच के ओवरों में चहल से गेंदबाजी करवानी चाहिए थी. चहल एक मैच-विनर खिलाड़ी हैं और खुद को साबित कर चुके हैं. उनकी पहचान दबाव वाले हालात में विकेट लेने वाले गेंदबाज के तौर पर है. उन्हें गेंद न देना एक बड़ी गलती थी.”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बांगड़ ने कहा, “चहल से कम से कम एक ओवर तो करवाना ही चाहिए था, खासकर 13वें ओवर के आखिर में जब गेंद बदली गई थी. वह स्पिन गेंदबाजी शुरू करने और दबाव बनाने का सबसे सही समय था. छोटी-छोटी गलतियों की वजह से पंजाब यह मैच हार गया.”

पूर्व ऑलराउंडर ने कहा कि पंजाब जीतने की स्थिति का फायदा उठाने में नाकाम रहा और पारी के आखिरी चरणों में गेंदबाजों में नियंत्रण की कमी दिखी, जबकि भारी ओस ने उनकी योजनाओं को और भी मुश्किल बना दिया.

बांगड़ ने कहा, “पंजाब किंग्स ने सीजन की शुरुआत छह जीत के साथ की थी, लेकिन उसके बाद लगातार चार हार ने टीम आत्मविश्वास को चोट पहुंचाई है. दिल्ली के खिलाफ मैच उनकी मुट्ठी में था. वे जीतने की स्थिति में थे, लेकिन उन्होंने इसे हाथ से जाने दिया.”

चौथे स्थान पर मौजूद है पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स की यह लगातार चौथी हार थी. इस हार के बाद पंजाब 11 मैचों में 6 जीत के साथ चौथे स्थान पर है. पंजाब ने लगातार 6 मैच और फिर लगातार 4 मैच गंवाए हैं. केकेआर के खिलाफ एक मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ था.

मैच की बात करें तो पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रन बनाए थे. दिल्ली कैपिटल्स ने 19 ओवर में 7 विकेट पर 216 रन बनाकर मैच 3 विकेट से जीता.

Editor's Pick