संजय मांजरेकर बोले- ये दो खिलाड़ी इंग्‍लैंड में मचा सकते हैं धमाल

भारतीय टीम इंग्‍लैंड से भिड़ने से पहले आयरलैंड के खिलाफ दो टी-20 मैचों की सीरीज खेलेेेेगी।

Edited By : Kamlesh Rai |Jun 16, 2018, 06:35 PM IST

Published On Jun 16, 2018, 06:35 PM IST

Last UpdatedJun 16, 2018, 06:35 PM IST

Murali vijay with Ajinkya Rahane © Getty Images

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी व वर्तमान में कमेंटेटर की भूमिका निभा रहे संजय मांजरेकर का कहना है कि टीम इंडिया को आगामी इंग्‍लैंड दौरे पर कप्‍तान विराट कोहली पर अधिक निर्भर नहीं होना चाहिए। मांजरेकर को इंग्‍लैंड दौरे पर मुरली विजय और अजिंक्‍य रहाणे से काफी उम्‍मीदें हैं।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/bcci-sgm-to-debate-coa-decision-of-pay-hike-to-team-india-720565″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारत ने टीम ने अफगानिस्‍तान के खिलाफ एकमात्र टेस्‍ट मैच दो दिन में ही पारी और 262 रन से जीतकर साबित कर दिया कि आखिर क्‍यों वह टेस्‍ट में वर्ल्‍ड की नंबर वन टीम है। टीम इंडिया ब्रिटेन दौरे पर दो टी-20 मैच आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी।

इसके बाद विराट कोहली एंड कंपनी इंग्‍लैंड के खिलाफ तीन टी-20 और इतने ही वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। लिमिटेड ओवर गेम के बाद भारतीय टीम की असली परीक्षा टेस्‍ट सीरीज में होगी।

स्‍पोटर्स स्‍टार को दिए इंटरव्‍यू में मांजरेकर ने कहा कि उन्‍हें मुरली विजय और अजिंक्‍य रहाणे पर काफी भरोसा है कि वे इंग्‍लैंड में अच्‍छा प्रदर्शन करेंगे। मांजरेकर ने इसके लिए दोनों के पिछले रिकॉर्ड की भी बात की। उनका कहना है कि दोनों खिलाडि़यों का इंग्‍लैंड में पिछला रिकॉर्ड अच्‍छा रहा है और दोनों ने अपने खेल में काफी सुधार किया है।

बकौल मांजरेकर, ‘ यदि आप पिछले विदेशी दौरों को देखेंगे तो भारतीय बल्‍लेबाजी अच्‍छी रही है। क्‍योंकि मुरली विजय टॉप फॉर्म में थे। अजिंक्‍य रहाणे लगातार अच्‍छा करते रहे हैं। वहां भारतीय बल्‍लेबाजों ने हमेशा से अच्‍छा किया है। रहाणे और विजय आज एक अलग खिलाड़ी हैं।’

रहाणे और विजय आज एक अलग खिलाड़ी हैं।’ मांजरेकर ने रहाणे के खराब फॉर्म में होने के बावजूद उनका बचाव करते हुए कहा है कि उनकी जगह प्‍ले‍इंग इलेवन में बनती है।

Editor's Pick