• Home
  • News
  • Sanjay Manjrekar blocks Michael Vaughan on Twitter after cheeky tweet on Ravindra Jadeja

जडेजा पर किए ट्वीट के बाद संजय मांजरेकर ने माइकल वॉन को ब्लॉक किया

पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में रवींद्र जडेजा के प्रदर्शन की तारीफ की थी।

Edited By : Indo-Asian News Service |Jul 10, 2019, 09:33 AM IST

Published On Jul 10, 2019, 09:33 AM IST

Last UpdatedJul 10, 2019, 09:33 AM IST

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन के बीच रवींद्र जडेजा को लेकर विवाद गहरा गया है। वॉन ने मंगलवार को जानकारी दी कि मांजरेकर ने उन्हें ट्विटर से ब्लॉक कर दिया है।

वॉन ने ट्विटर पर लिखा, “ब्रेकिंग न्यूज, मुझे संजय मांजरेकर द्वारा ब्लॉक कर दिया गया है।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मांजरेकर ने जडेजा को पूर्ण खिलाड़ी न मानते हुए कहा था कि वो उनके स्थान पर टीम में एक पूर्ण गेंदबाज या पूर्ण बल्लेबाज को शामिल करते। इस बात पर जडेजा ने ट्वीट कर मांजरेकर से खिलाड़ियों का साम्मान करने की बात कही थी।

आज दोपहर तीन बजे से दोबारा शुरू होगा सेमीफाइनल मैच

बांग्लादेश के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से पहले मांजरेकर ने आईएएनएस से कहा था कि वो इंग्लैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद भी कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को अगले मैच में जगह देते। जडेजा ने इस पर मांजरेकर से खिलाड़ियों का सम्मान करने को कहा।

जडेजा ने ट्विटर पर लिखा, “मैंने आपसे दोगुने मैच खेले हैं और मैं अभी भी खेल रहा हूं। जिन्होंने कुछ हासिल किया है उसका सम्मान करना सीखिए। मैंने आपके मुंह की बीमारी के बारे में काफी कुछ सुना है।”

भारत ने आईसीसी विश्व कप-2019 के सेमीफाइनल में जगह बनाई और तब मांजरेकर ने जडेजा को अपनी टीम में चुना। ये देखने के बाद वॉन ने मांजरेकर की टांग खिंचाई शुरू कर दी जिसे मांजरेकर ने तुरंत खत्म कर दिया।

जडेजा ने मांजरेकर से कहा- आपसे दोगुने मैच खेल चुका हूं

वॉन ने अपने ट्विट में लिखा, “मैंने देखा कि आपने एक ऐसे खिलाड़ी को चुना है जो पूर्ण नहीं है।” इसका जवाब देते हुए मांजरेकर ने लिखा, “मेरे दोस्ट वॉन, मैंने भविष्यवाणी की है ये मेरी टीम है।”

मांजरेकर से जब पूछा गया था कि क्या चहल और कुलदीप के खराब प्रदर्शन के बाद टीम को रवींद्र जडेजा को टीम में शामिल किया जाना चाहिए?

मांजरेकर ने इस पर कहा था, “मैं अनियमित खिलाड़ियों का बड़ा प्रशंसक नहीं हूं जो जडेजा अपने वनडे करियर में इस समय हैं। टेस्ट मैचों में वो विशुद्ध गेंदबाज हैं लेकिन वनडे में मैं उनके स्थान पर बल्लेबाज या गेंदबाज चुनूंगा।”

जडेजा-मांजरेकर प्रकरण पर बोले रोहित-ऐसी चीजों से ध्‍यान भंग होता है

जडेजा को भारत के लीग दौर के अंतिम मैच में श्रीलंका के खिलाफ टीम में जगह मिली थी और तब मांजरेकर ने अपने विचार बदलते हुए जडेजा को चतुर खिलाड़ी बताया था।

Editor's Pick