भारत की वर्ल्ड कप जीत पर मांजरेकर ने कहा कुछ ऐसा, फैंस को बुरा लग जाएगा
भारत की वर्ल्ड कप जीत पर मांजरेकर ने कहा कुछ ऐसा, फैंस को बुरा लग जाएगा
नई दिल्ली: रविवार, 8 मार्च 2026 को भारत ने टी20 वर्ल्ड कप जीता. लगातार दूसरी और कुल मिलाकर तीसरी बार टीम इंडिया ने इस ट्रॉफी पर कब्जा किया. भारतीय फैंस इस जीत की खुशी में झूम उठे. सड़कों पर हजारों की संख्या में फैंस नाच रहे थे. लेकिन पूर्व क्रिकेटर और अब कॉमेंटेटर संजय मांजरेकर...
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - March 11, 2026 11:06 AM IST
नई दिल्ली: रविवार, 8 मार्च 2026 को भारत ने टी20 वर्ल्ड कप जीता. लगातार दूसरी और कुल मिलाकर तीसरी बार टीम इंडिया ने इस ट्रॉफी पर कब्जा किया. भारतीय फैंस इस जीत की खुशी में झूम उठे. सड़कों पर हजारों की संख्या में फैंस नाच रहे थे. लेकिन पूर्व क्रिकेटर और अब कॉमेंटेटर संजय मांजरेकर ने कुछ ऐसा कहा है जिससे फैंस नाराज हो सकते हैं. अपने बयानों की वजह से मांजरेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं. और एक बार फिर उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा लिखा है जो चर्चा में है.
मांजरेकर ने कहा है कि वह भारत के तीन टी20 विश्व कप (2007, 2024 और 2026) को वनडे के 2 विश्व कप (1983, 2011) की तुलना में कम अहमियत देते हैं.
Add Cricket Country as a Preferred Source
मांजरेकर ने अपनी पोस्ट में लिखा, “समय के साथ हमें हर साल दिए जाने वाले इन विश्व कप खिताबों को सही नजरिए से देखना होगा. भारत की टी20 विश्व कप जीत, कपिल देव की कप्तानी में 1983 और धोनी की कप्तानी में 2011 की 50 ओवर की विश्व कप जीत के मुकाबले, अपनी असली चुनौती और पवित्रता के मामले में कहीं नहीं ठहरती.’
भारतीय टीम के टी20 विश्व कप 2026 जीतने के ठीक बाद आया मांजरेकर का यह बयान उन्हें फिर से आलोचना के घेरे में ले आया है. मांजरेकर को भारतीय क्रिकेट फैंस की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है.
In time we need to put these world titles given out every year in proper perspective.
India’s T20 WC wins don’t come remotely close to their 50 overs WC wins of 1983 under Kapil Dev & 2011 under Dhoni in terms of its pure challenge & it’s sanctity.
भारतीय क्रिकेट टीम ने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वेस्टइंडीज को हराकर अपना वनडे विश्व कप जीता था. दूसरा वनडे विश्व कप जीतने में भारत को 28 साल का समय लगा. यह इंतजार 2011 में समाप्त हुआ जब एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका को हराकर विश्व कप जीता.
भारत ने अपना पहला टी20 विश्व कप एमएस धोनी की कप्तानी में ही 2007 में जीता था. दूसरे टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम को 17 साल का इंतजार करना पड़ा. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को फाइनल में हराकर टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीता था.
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने 8 मार्च को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को फाइनल में हराकर टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीता. टीम इंडिया लगातार 2 टी20 विश्व कप और कुल 3 टी20 विश्व कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बनी. इसके अलावा अपने घर में टी20 विश्व कप जीतने का रिकॉर्ड भी टीम इंडिया के नाम दर्ज हो गया.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.