- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Sanjay manjrekar indian cricket team under virat kohli in new zealand reminds me of pakistan under imran khan 3930728
कोहली की कप्तानी देख मांजरेकर को आई इमरान खान की याद, बोले-दोनों...
मौजूदा समय में कमेंट्री कर रहे मांजरेकर ने विकेटकीपर बल्लेबाज लोकेश राहुल को टी-20 सीरीज में भारतीय टीम की खोज करार दिया.
Published On Feb 03, 2020, 01:37 PM IST
Last UpdatedFeb 03, 2020, 01:37 PM IST
क्रिकेटर से कमेंटेटर बने संजय मांजरेकर ने विराट कोहली की तुलना पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान से की है. मांजरेकर का कहना है कि विराट और इमरान में काफी समानताएं हैं और इमरान के नेतृत्व में पाकिस्तान की टीम भले ही हार की कगार पर होती थी, लेकिन वह मैच जीतने के नए रास्ते तलाशती थी.
भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को माउंट माउंगावेई के बे ओवल मैदान पर खेले गए पांचवें और अंतिम टी-20 मुकाबले में मेजबान न्यूजीलैंड को 7 रन से हराकर पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 5-0 से क्लीनस्वीप की.
India under Virat in NZ reminds me of Pakistan under Imran. Strong self belief as a team. Pakistan under Imran found different ways of winning matches, often from losing positions. That only happens when the self belief is strong.
— Sanjay Manjrekar (@sanjaymanjrekar) February 3, 2020
मांजरेकर ने सीरीज समाप्त होने के बाद अपने आधिकारिक टिवटर हैंडल पर लिखा, ‘न्यूजीलैंड में विराट के नेतृत्व में भारतीय टीम ने मुझे इमरान की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम की याद दिला दी. दोनों टीम में मजबूत रूप से आत्म-विश्वास भरते हैं. इमरान खान के नेतृत्व में पाकिस्तान की टीम भले ही हार की कगार पर हो, लेकिन वह मैच जीतने के नए रास्ते तलाशती थी.’
WATCH VIDEO: सीरीज जीत के बाद श्रेयस अय्यर और युजवेंद्र चहल ग्राउंड पर ही लगे नाचने, वीडियो वायरल
मौजूदा समय में कमेंट्री कर रहे मांजरेकर ने विकेटकीपर बल्लेबाज लोकेश राहुल को टी-20 सीरीज में भारतीय टीम की खोज करार दिया.
राहुल ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 56, नाबाद 57, 27, 39 और 45 रन की पारी खेली. इस शानदार प्रदर्शरन के लिए उन्हें मैन ऑफ द सीरीज चुना गया. इस दौरे पर राहुल ने बतौर विकेटकीपर की भी भूमिका अच्छी तरह निभाई.