कोहली के रिटायरमेंट के बाद संजय मांजरेकर ने की तारीफ तो यूजर्स ने पुराने ट्वीट की दिलाई याद

संजय मांजरेकर ने विराट कोहली के संन्यास के बाद ट्वीट किया, आधुनिक क्रिकेट युग के सबसे बड़े ब्रांड जिन्होंने क्रिकेट के सबसे पुराने प्रारूप के लिए अपना सब कुछ दे दिया.

Edited By : Akhilesh Tripathi |May 12, 2025, 07:24 PM IST

Published On May 12, 2025, 07:24 PM IST

Last UpdatedMay 12, 2025, 07:24 PM IST

Sanjay Manjrekar

(Image credit- X)

Sanjay Manjrekar on Virat Kohli: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया. विराट कोहली के संन्यास के बाद क्रिकेट के कई दिग्गजों ने टेस्ट में उनके योगदान को लेकर उनकी तारीफ की है और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी. भारत के पूर्व क्रिकेटर और कोहली के आलोचक संजय मांजरेकर ने भी इस मौके पर कोहली की तारीफ में बड़ी बात कही, मगर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. यूजर्स ने मांजरेकर के पुराने ट्वीट को वायरल कर दिया.

संजय मांजरेकर ने विराट कोहली के संन्यास के बाद ट्वीट किया, आधुनिक क्रिकेट युग के सबसे बड़े ब्रांड जिन्होंने क्रिकेट के सबसे पुराने प्रारूप के लिए अपना सब कुछ दे दिया. टेस्ट क्रिकेट का श्रेय विराट कोहली को जाता है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

साल 2012 में मांजरेकर ने कोहली की टीम में जगह को लेकर उठाए थे सवाल

दरअसल साल 2012 में संजय मांजरेकर ने कोहली को लेकर ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने टेस्ट में कोहली की जगह को लेकर सवाल उठाए थे. संजय मांजरेकर ने कहा था कि मैं अब भी वीवीएस लक्ष्मण को बाहर रखूंगा और रोहित को अगले टेस्ट में शामिल करूंगा. यह लंबे समय से लिहाज से उचित है. विराट को एक और टेस्ट देना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वह यहां के लिए उपयुक्त नहीं है.

आईपीएल में भी रन रेट को लेकर मांजरेकर के निशाने पर थे कोहली

मांजरेकर ने कुछ दिनों पहले ही कहा था कि विराट अब अपने चरम पर नहीं हैं, उनके बेस्ट बनाम बेस्ट में शामिल नहीं कर सकते हैं. इन बयानों के अलावा मांजरेकर ने अपने एक पोस्ट में टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट से भी विराट को बाहर रखा था. जबकि विराट इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में बल्लेबाजों में टॉप पर हैं.

Editor's Pick