• Home
  • News
  • Sanjiv Goenka backs Rishabh Pant and teams after their loss to the Delhi Capitals in IPL 2026

DC से हार के बाद LSG के मालिक संजीव गोयनका का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा ?

लखनऊ की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 141 रन पर सिमट गई, दिल्ली की टीम ने समीर रिजवी के अर्धशतक से इस टारगेट को 17.1 ओवर में हासिल कर लिया.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Apr 02, 2026, 12:10 PM IST

Published On Apr 02, 2026, 12:10 PM IST

Last UpdatedApr 02, 2026, 12:10 PM IST

LSG vs DC

LSG vs DC

Sanjiv Goenka backs Rishabh Pant: दिल्ली कैपिटल्स की टीम को आईपीएल 2026 के अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा. लखनऊ की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 141 रन पर सिमट गई, दिल्ली की टीम ने समीर रिजवी के अर्धशतक से इस टारगेट को 17.1 ओवर में हासिल कर लिया. लखनऊ की हार के बाद टीम के मालिक संजीव गोयनका ने इस पर रिएक्ट किया है.

संजीव गोयनका ने एक्स पर लिखा, यह एक लंबा सीज़न है, और ऐसे पल कुछ सार्थक बनाने की प्रक्रिया का हिस्सा होते हैं, मुझे अपने कप्तान और टीम पर पूरा भरोसा है कि वे पूरी मज़बूती से वापसी करेंगे. फैंस का एकाना में समर्थन के लिए धन्यवाद, हम और भी ज़्यादा मज़बूत होकर वापसी करेंगे, इस सीज़न में लखनऊ सुपरजांयट्स की कहानी अभी पूरी नहीं हुई है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बतौर ओपनर उतरे थे ऋषभ पंत

एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत इस मैच में पारी की शुरुआत करने उतरे. ऋषभ पंत अक्सर मिडिल ऑर्डर में खेलते हैं, ऐसे में उनका ओपनर के रूप में आना चर्चा का विषय रहा. मैच के बाद पंत ने इस पारी की शुरुआत करने के फैसले को रणनीति का हिस्सा बताया. ऋषभ पंत ने मैच के बाद कहा, यह फैसला अचानक नहीं लिया गया था, बल्कि एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा था, टीम चाहती थी कि निकोलस पूरन बीच के ओवरों में आकर आक्रामक भूमिका खेलें, इसलिए उन्हें टॉप ऑर्डर से हटाया गया. हालांकि सीजन के पहले मैच में पंत का पारी की शुरुआत करना एलएसजी के लिए के पक्ष में नहीं रहा. वह 9 गेंदों पर 7 रन बनाकर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए.

लखनऊ के बल्लेबाजों ने किया निराश

लखनऊ की टीम पहले इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुई 18.4 ओवर में 141 रन रन पर ढेर हो गई. टीम के बल्लेबाजों ने इस मैच में पूरी तरह निराश किया. अब्दुल समद ने 36 रन और मिचेल मार्श ने 35 रन की पारी खेली. एडन मारक्रम ने 11 रन की पारी खेली. आयुष बडोनी खाता भी नहीं खोल सके, वहीं निकोलस पूरन ने आठ रन का योगदान दिया. मुकुल चौधरी (14) और शाहबाज अहमद (15*) ने उपयोगी पारी खेली. दिल्ली कैपिटल्स के लिए टी. नटराजन और लुंगी एनगिडी ने तीन-तीन विकेट लिए. कुलदीप यादव को दो सफलता मिली.

इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने एक समय 4.3 ओवर में 26 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे, मगर इसके बाद समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स की जोड़ी ने टीम को शतकीय साझेदारी कर जीत दिला दी.

Editor's Pick