• Home
  • News
  • Sanjiv Goenka Emotional Post After LSG Lost Match Against Gujarat Titans

IPL 2026: 'हर दिन आपका नहीं…', गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार के बाद LSG के मालिक संजीव गोयनका का इमोशनल पोस्ट

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम यह चार मैचों में दूसरी हार थी. टीम की बल्लेबाज गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ खास नहीं कर पाई. इस हार के बाद टीम के मालिक संजीव गोयनका ने इमोशनल पोस्ट किया.

Edited By : Bharat Malhotra |Apr 13, 2026, 10:04 AM IST

Published On Apr 13, 2026, 10:04 AM IST

Last UpdatedApr 13, 2026, 10:04 AM IST

Sanjiv Goenka Emotional Post

Sanjiv Goenka Emotional Post

रविवार 12 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स को गुजरात टाइटंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 19वें मुकाबले में लखनऊ की टीम को सात विकेट से हार मिली. इस हार के बाद फ्रैंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा.

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम की यह चार मैचों में दूसरी हार थी. वह पॉइंट्स टेबल में छठे पायदान पर है. वहीं गुजरात टाइटंस की टीम ने भी दो ही मैच जीते हैं लेकिन वह पांचवें स्थान पर है. लखनऊ की टीम की इस हार के बाद गोयनका ने इंस्टााग्राम पर टीम की तस्वीर साझा की और लिखा, ‘हर दिन आपका नहीं होता, यही खेल है. लेकिन जो चीज निरंतर बनी रहती है वह है आपका जज्बा, प्रयास और बेहतर करने की आपकी भूख. आज हमारा दिन नहीं था. कल इसे सही करने का मौका होगा. हम और मजबूत होकर आगे बढ़ेंगे.’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

स्कोरकार्ड- लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस

लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी रही असफल

मैच की बात करें तो रविवार को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने 8 विकेट खोकर 164 रन बनाए. टीम ने 14 के स्कोर पर मिचेल मार्श (11) का विकेट खो दिया था. यहां से एडेन मार्करम ने कप्तान ऋषभ पंत के साथ दूसरे विकेट के लिए 16 गेंदों में 31 रन जोड़े. पंत 11 गेंदों में 3 बाउंड्री के साथ 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद मार्करम ने आयुष बडोनी के साथ तीसरे विकेट के लिए 24 रन जोड़े.

बडोनी 9 रन, जबकि मार्करम 21 गेंदों में 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद निकोलस पूरन ने अब्दुल समद के साथ पांचवें विकेट के लिए 37 गेंदों में 35 रन जुटाए. पूरन ने टीम के खाते में 19 रन का योगदान दिया, जबकि समद और मुकुल चौधरी ने 18-18 रन जुटाए. गुजरात टाइटंस के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने 28 रन देकर 4 विकेट और अशोक शर्मा ने 2 विकेट लिए. कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट हासिल किया.

IPL 2026 का पूरा पॉइंट्स टेबल

रैंकिंगटीममैचजीतेहारेबेनतीजापॉइंट्सनेट रनरेट
1राजस्थान रॉयल्स44008+2.055
2पंजाब किंग्स43017+0.720
3रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु43106+1.148
4दिल्ली कैपिटल्स42204+0.322
5गुजरात टाइटंस42204+0.029
6लखनऊ सुपर जायंट्स42204-0.427
7सनराइजर्स हैदराबाद41302-0.024
8मुंबई इंडियंस41302-0.772
9चेन्नई सुपर किंग्स41302-1.532
10कोलकाता नाइट राइडर्स40311-1.315

गुजरात टाइटंस के लिए शुभमन गिल और जोस बटलर की हाफ सेंचुरी

इसके जवाब में गुजरात टाइटंस ने 18.4 ओवरों में जीत दर्ज कर ली. सलामी जोड़ी के रूप में साई सुदर्शन ने कप्तान शुभमन गिल के साथ पहले विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी की.

सुदर्शन 14 गेंदों में 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद जोस बटलर ने गिल के साथ दूसरे विकेट के लिए 58 गेंदों में 84 रन की साझेदारी की. गिल 40 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों की मदद से 56 रन बनाकर आउट हुए, जबकि बटलर ने 37 गेंदों में 11 चौकों के साथ 60 रन जुटाए.

टीम ने 135 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा दिए थे. यहां से वाशिंगटन सुंदर (नाबाद 21) ने राहुल तेवतिया (नाबाद 10) के साथ चौथे विकेट के लिए 18 गेंदों में 30 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को 8 गेंदें शेष रहते जीत दिलाई. विपक्षी खेमे से मोहम्मद सिराज, प्रिंस यादव और दिग्वेश राठी ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick