- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Sanjiv Goenka Talking to Rishabh Pant After Delhi Capitals Beat Lucknow Super Giants by 1 Wicket at Vizag
DC vs LSG: हार के बाद LSG के मालिक संजीव गोयनका ने की ऋषभ पंत से बात, वायरल हो गई तस्वीर...
Sanjiv Goenka और Rishabh Pant की बातचीत की तस्वीर वायरल हो रही है. लखनऊ सुपर जायंट्स को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों एक रन से हार का सामना करना पड़ा.
Published On Mar 25, 2025, 09:12 AM IST
Last UpdatedMar 25, 2025, 09:12 AM IST
Rishabh Pant and Sanjiv Goenka Talking
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को एक विकेट से हरा दिया. इस रोमांचक मुकाबले में आशुतोष शर्मा ने कमाल की पारी खेली. उन्होंने 31 गेंद पर नाबाद 66 रन की पारी खेली. उनकी इस पारी के दम पर दिल्ली ने आखिरी ओवर में 210 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया. दिल्ली की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. उसने सिर्फ सात रन पर तीन विकेट खो दिए थे. मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के पक्ष में था. लेकिन दिल्ली के दो खिलाड़ियों ने कमाल की पारियां खेलकर मैच का नतीजा पलट दिया. इसके साथ ही आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी पंत के चेहरे पर निराशा साफ देखी जा सकती थी. लखनऊ को आखिरी ओवर तक मैच जीतने की उम्मीद थी. लेकिन अंतिम नतीजा उनके खिलाफ आया.
मैच के बाद संजीव गोयनका ने की ऋषभ पंत से बात
मैच के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के मालिक संजीव गोयनका ने कप्तान ऋषभ पंत से बातचीत की. उन दोनों के बीच हालांकि क्या बात हुई लेकिन ऐसा कहा जा सकता है कि यह बातचीत मैच को लेकर होगी. इसके बाद सोशल मीडिया पर बीते साल केएल राहुल के साथ संजीव गोयनका की बातचीत के वीडियो पर भी बात होने लगी.
पंत ने मानी टीम की गलती
दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. निकोलस पूरन के 75 और मिशेल मार्श के 72 रन की बदौलत लखनऊ सुपर जायंट्स ने 8 विकेट पर 209 रन बनाए. दिल्ली ने गेंदबाजी में वापसी की. और आखिरी सात ओवरों में 48 रन ही बनने दिए. हालांकि लखनऊ के कप्तान पंत ने कहा कि बोर्ड पर स्कोर काफी था लेकिन उनकी टीम गेंदबाजी में बुनियादी काम ठीक नहीं कर पाई.
क्या कहा ऋषभ पंत
पंत ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हमारे टॉप-ऑर्डर बल्लेबाजों ने अच्छा खेल दिखाया और मुझे लगता है कि यह विकेट बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छा था. एक टीम के तौर पर हम हर मैच से सकारात्मक चीजें देखना चाहते हैं और हम हर मैच से सीखना चाहते हैं. हम बुनियादी काम ठीक करना चाहते हैं और हम जितना ज्यादा यह कर पाएंगे हमारे लिए भविष्य में यह उतना अच्छा होगा. हमें शुरुआती विकेट मिले, लेकिन हमें यह पता था कि यह विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छा था. हमें बुनियादी चीजें ठीक करते रहना होगा. उन्होंने कुछ अच्छी पार्टनरशिप कीं. एक स्टब्स के साथ और दूसरा वह खिलाड़ी मैं नाम भूल गया (विपराज निगम). मुझे लगता है कि उसने (निगम) ने बहुत अच्छा काम किया और मैच हमसे छीन लिया.’