×

SA के खिलाफ T20I सीरीज से पहले अभिषेक शर्मा- संजू सैमसन ने मचाया कोहराम, चौके- छक्के की बरसात की

संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने चौके- छक्के की बरसात कर दी. दोनों खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 6, 2025 6:29 PM IST

Ind vs SA T20I Series: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच नौ दिसंबर से पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज से पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने तूफानी पारी खेली. शनिवार को खेले गए मैच में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने चौके- छक्के की बरसात कर दी. दोनों खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा हैं.

अभिषेक शर्मा ने सर्विसेज के खिलाफ मैच में अर्धशतक लगाया, वहीं संजू सैमसन ने भी फिफ्टी लगाई. इन दोनों के अलावा आयुष म्हात्रे और कुमार कुशाग्र ने भी अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया.

संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

संजू सैमसन ने केरल के लिए खेलते हुए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इस सीजन के अपने आखिरी मैच में 56 बॉल में 73 रन की नाबाद पारी खेली. इस पारी में संजू सैमसन ने 08 चौके और 03 छक्के लगाए. हालांकि उनकी इस पारी के बावजूद केरल की टीम को इस मैच में आंध्रा के खिलाफ सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा.

अभिषेक शर्मा ने फिर खेली विस्फोटक पारी

वहीं अभिषेक शर्मा का भी शानदार फॉर्म जारी रहा. पंजाब के लिए खेलते हुए अभिषेक शर्मा ने सर्विसेज के खिलाफ 34 गेंद में 62 रन की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 08 चौके और 03 छक्के लगाए. अभिषेक शर्मा के अलावा नमनधीर ने 22 बॉल में 54 रन, प्रभसिमरन सिंह ने 28 बॉल में 50 रन बनाए, जिससे पंजाब की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 233 रन बनाए. अभिषेक शर्मा इस सीजन एक शतक और दो अर्धशतक लगा चुके हैं.

TRENDING NOW

आयुष म्हात्रे ने भी दिखाया दम

वहीं मुंबई के लिए खेलते हुए युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने भी छत्तीसगढ़ के खिलाफ मैच में 49 बॉल में 69 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने तीन चौके और पांच छक्के लगाए. बिहार के लिए खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 11 रन बना सके.