add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IND vs NZ: अभिषेक और संजू की जोड़ी ने कर दिया कमाल, पावरप्ले में बना दिया सबसे बड़ा रिकॉर्ड

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 255 रन का स्कोर बनाया. यह वर्ल्ड कप में भारत का सबसे बड़ा स्कोर है. इसके साथ ही संजू और अभिषेक की ओपनिंग जोड़ी ने भी धमाकेदार बल्लेबाजी की.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - March 8, 2026 8:48 PM IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जा रहा है. और इस मैच में भारत के लिए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने भारत को धमाकेदार शुरुआत दी. न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. भारत ने बल्लेबाजी के लिए पसंदीदा पिच पर धुआंधार खेल दिखाया. भारत ने 5 विकेट पर 255 रन का बड़ा स्कोर बनाया. यह फाइनल में भारत का सबसे बड़ा स्कोर है. भारत के चोटी के तीन बल्लेबाजों ने हाफ सेंचुरी लगाई. यह भी वर्ल्ड कप में पहली बार ही हुआ है.

इन दोनों ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 7.1 ओवर में 98 रन बना दिए. अभिषेक शर्मा सिर्फ 21 गेंद पर 52 रन बनाए. अपनी पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाए. यह इस वर्ल्ड कप में अभिषेक की दूसरी हाफ सेंचुरी थी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारत के लिए सैमसन और अभिषेक शर्मा ने मिलकर पावरप्ले में 92 रन जोड़े. यह पुरुष टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले वेस्टइंडीज ने 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में 1 विकेट पर 92 रन बनाए थे. टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने यह रिकॉर्ड बनाया था.

T20 World Cup के इतिहास में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली ओपनिंग जोड़ियां

टीम स्कोर विपक्षी मैदान साल
भारत 92-0 न्यूजीलैंड अहमदाबाद 2026
वेस्टइंडीज 92-1 अफगानिस्तान ग्रोस आइलेट 2024
नीदरलैंड्स 91-1 आयरलैंड सिलहट 2014
इंग्लैंड 89-3 साउथ अफ्रीका मुंबई 2016

नीदरलैंड्स ने आयरलैंड के खिलाफ 2014 के टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के सिलहट में 1 विकेट पर 91 रन बनाए थे. और 2016 के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका ने तीन विकेट पर 89 रन बनाए थे.

भारत के लिए संजू सैमसन ने एक बार फिर कमाल की पारी खेली. उन्होंने 89 रन बनाए. यह टी20 वर्ल्ड कप में उनका लगातार तीसरा अर्धशतक था. इससे पहले उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर 8 के आखिरी मैच में नाबाद 97 रन बनाए थे. और इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भी उन्होंने 89 रन बनाए थे.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/