×

सैमसन और धोनी के शागिर्द के आगे नहीं चला सूर्या का जादू, केरल ने दी मुंबई को मात

संजू सैमसन ने तेज-तर्रार पारी खेली. इसके बाद गेंदबाजी में केएम आसिफ ने पांच विकेट लेकर अनपी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 4, 2025 2:55 PM IST

केरल ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कमाल कर दिया है. उन्होंने मुंबई को मात दी है. यह इस सीजन में मुंबई की पहली हार है. लखनऊ में खेले गए मैच में केरल ने 15 रन से जीत हासिल की.

केरल के लिए संजू सैमसन, शरफुद्दीन और केएम आसिफ की अहम भूमिका रही. संजू सैमसन जो इस सीजन में एक बार फिर पारी का आगाज कर रहे हैं. उन्होंने सिर्फ 28 गेंद पर 46 रन बनाए. उन्होंने इस टूर्नामेंट की पांच पारियों में 160 रन बनाए हैं. विष्णु विनोद हालांकि खुलकर नहीं खेल पाए. उन्होंने 40 गेंद पर 43 रन ही बनाए. लेकिन शरफुद्दीन ने 15 गेंद पर 35 रन बनाए. केरल की टीम ने अपने 20 ओवरों में विकेट पर 178 रन का स्कोर बनाया.

इसके बाद गेंदबाजी में भी शरफुद्दीन ने गेंदबाजी में भी कमाल किया. उन्होंने पहले ही ओवर में आयुष म्हात्रो का विकेट लिया. लेकिन अजिंक्य रहाणे ने 18 गेंद पर 32 रन बनाकर मुंबई को तेज रफ्तार दी. सरफराज खान ने अपने अच्छे फॉर्म को जारी रखा. उन्होंने 40 गेंद पर 52 रन बनाए. पिछले मैच में सरफराज ने अपने टी20 करियर की पहली सेंचुरी लगाई थी. जब वह आउट हुए तो मुंबई को आखिरी 8 ओवरों में 80 रनों की जरूरत थी. उस समय सूर्यकुमार यादव क्रीज पर थे.

TRENDING NOW

शिवम दूबे 11 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी ने मैच को रोमांचक बनाए रखा. आखिरी तीन ओवरों में मुंबई को जीत के लिए 31 रन चाहिए थे. लेकिन आसिफ ने सूर्यकुमार यादव को आउट कर अपनी टीम को बड़ी कामयाबी दिलाई. सूर्या ने 25 गेंद पर 32 रन बनाए. 18वें ओवर में सूर्या के आउट होते ही मुंबई की पारी पटरी से उतर गई. इस ओवर में आसिफ ने तीन विकेट लिए. आखिरी दो ओवरों में मुंबई को जीत के लिए 18 रन चाहिए थे और उसके हाथ में दो विकेट बाकी थे. लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके आसिफ ने आखिरी दो विकेट जल्द ही लेकर अपने पांच विकेट पूरे कर लिए.