Akhilesh Tripathi
पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2013 मेंआर्यन टीवी (पटना) से हुई, फिर ईनाडु डिजीटल (ईटीवी हैदराबाद) में लगभग ...Read More
Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - March 8, 2026 11:57 PM IST

Sanju Samson records: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में एक बार फिर कोहराम मचा दिया. संजू सैमसन न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में धमाकेदार अर्धशतक लगाया. इस पारी से उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया. उन्होंने फाइनल में रिकॉर्ड्स की बरसात कर दी.
संजू सैमसन ने फाइनल मुकाबले में 46 बॉल में 89 रन की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने पांच चौके और आठ छक्के लगाए. इस टी-20 वर्ल्ड कप में उनका यह लगातार तीसरा अर्धशतक है. संजू सैमसन ने विराट कोहली के दो बड़े रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन ने सिर्फ पांच मैच खेले. पांच मैच की पांच इनिंग में सैमसन ने 80.25 की औसत और 199.37 की स्ट्राइक रेट से 321 रन बनाए. 97 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है.
संजू सैमसन ने फाइनल में 89 रन की पारी खेली, जो टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में किसी भारतीय का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है. उन्होंने विराट कोहली का 77 रन का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया. इसके अलावा वह टी-20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय भी बन गए हैं. संजू सैमसन ने इस वर्ल्ड कप में सिर्फ पांच मैच में 321 रन बनाए हैं. विराट कोहली के नाम साल 2014 में 319 रन बनाने का रिकॉर्ड था.
संजू सैमसन ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी बनाया. संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के मार्लन सैमुअल्स का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 85 रन की पारी खेली थी.
88* – संजू सैमसन (इंडिया) बनाम न्यूज़ीलैंड, अहमदाबाद, 2026, आज रात*
85* – मार्लन सैमुअल्स (वेस्ट इंडीज़) बनाम इंग्लैंड, कोलकाता, 2016
85 – केन विलियमसन (न्यूज़ीलैंड) बनाम ऑस्ट्रेलिया, दुबई (DICS), 2021
78 – मार्लन सैमुअल्स (वेस्ट इंडीज़) बनाम श्रीलंका, कोलंबो (RPS), 2012
संजू सैमसन ने सेमीफाइनल और फाइनल दोनों मैचों में अर्धशतक लगाया. ऐसा करने वाले वह सिर्फ तीसरे बल्लेबाज हैं. संजू सैमसन से पहले शाहिद अफरीदी ने साल 2009 और विराट कोहली ने साल 2014 में यह कारनामा किया था.
शाहिद अफ़रीदी (पाकिस्तान) 2009 में
विराट कोहली (भारत) 2014 में
संजू सैमसन (भारत) 2026 में*
संजू सैमसन ने टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार तीन अर्धशतक लगाया. ऐसा करने वाले वह भारत के तीसरे और दुनिया के सातवें बल्लेबाज हैं. महेला जयवर्धने, विराट कोहली, बाबर आजम, केएल राहुल, कुसल मेंडिस, साहिबजादा फरहान यह कारनामा पहले कर चुके हैं.
03 – महेला जयवर्धने (2010)
03 – विराट कोहली (2016-2021)
03 – बाबर आज़म (2021)
03 – केएल राहुल (2021)
03 – कुसल मेंडिस (2026)
03 – साहिबज़ादा फरहान (2026)
03 – संजू सैमसन (2026)
संजू सैमसन ने टी-20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. उनके नाम 21 छक्के हैं. उन्होंने फिन एलन को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 2026 टी-20 वर्ल्ड कप में ही 20 छक्के लगाने का रिकॉर्ड है.
24 – संजू सैमसन (इंडिया), 2026*
20 – फिन एलन (न्यूज़ीलैंड), 2026
19 – शिमरॉन हेटमायर (वेस्टइंडीज़), 2026
18 – साहिबज़ादा फरहान (पाकिस्तान), 2026
17 – निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज़), 2024
16 – क्रिस गेल (वेस्टइंडीज़), 2012
16 – रहमानुल्लाह गुरबाज़ (अफ़गानिस्तान), 2024
संजू सैमसन ने इस मैच में भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी की. संजू सैमसन ने अपनी इनिंग में आठ छक्के लगाए. रोहित शर्मा ने 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में अपनी इनिंग में आठ छक्के लगाए थे.
08 – रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया, ग्रोस आइलेट, 2024
08 – संजू सैमसन बनाम न्यूज़ीलैंड, अहमदाबाद, 2026
07 – युवराज सिंह बनाम इंग्लैंड, डरबन, 2007
07 – संजू सैमसन बनाम इंग्लैंड, मुंबई (वानखेड़े), 2026
भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 255 रन बनाए. संजू सैमसन ने 46 बॉल में 89 रन, अभिषेक शर्मा ने 21 बॉल में 52 रन, ईशान किशन ने 25 बॉल में 54 रन की पारी खेली. शिवम दुबे ने आठ बॉल में नाबाद 26 रन की पारी खेली.
T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
