शतक से चूके सैमसन, मगर युवराज- रोहित का रिकॉर्ड किया ध्वस्त, विराट कोहली की भी बराबरी की
शतक से चूके सैमसन, मगर युवराज- रोहित का रिकॉर्ड किया ध्वस्त, विराट कोहली की भी बराबरी की
इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में संजू सैमसन ने 42 बॉल में 89 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने आठ चौके और सात छक्के लगाए.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - March 5, 2026 9:07 PM IST
Sanju Samson
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार को भारत और इंग्लैंड की टीम आमने-सामने हुई. भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने एक बार फिर धमाकेदार पारी खेली. संजू सैमसन के पास इस मैच में शतक बनाने का मौका था, मगर वह इससे चूक गए, हालांकि इस पारी से भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने युवराज सिंह और रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है. वहीं उन्होंने विराट कोहली की भी बराबरी की है.
संजू सैमसन ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में अर्धशतक लगाया. यह टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में उनका लगातार दूसरा अर्धशतक है. इससे पहले उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 97 रन की नाबाद पारी खेली थी. इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में सैमसन ने 42 बॉल में 89 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने आठ चौके और सात छक्के लगाए. उन्होंने 211.90 की स्ट्राइक रेट से यह रन बनाए.
Add Cricket Country as a Preferred Source
सैमसन को 15 रन के स्कोर पर मिला था जीवनदान
संजू सैमसन को 15 रन के स्कोर पर जीवनदान मिला था, जब जोफ्रा ऑर्चर की गेंद पर इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने उनका आसान कैच टपका दिया था. संजू ने इस जीवनदान का फायदा उठाया और विस्फोटक बल्लेबाजी की.
सैमसन ने युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा
संजू सैमसन ने इंग्लैंड के खिलाफ अपनी पारी में सात छक्के लगाए. टी-20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट में भारत के लिए एक इनिंग में वह सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने युवराज सिंह को पीछे छोड़ा, जिन्होंने साल 2007 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में पांच छक्के लगाए थे.
संजू ने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड भी किया ध्वस्त
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने इस मैच में रोहित शर्मा का बड़ा कीर्तिमान भी ध्वस्त किया. उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. सैमसन ने तीन मैच में ही 16 छक्के लगाकर यह कारनामा किया. रोहित शर्मा ने साल 2024 टी-20 वर्ल्ड कप में 15 छक्के लगाए थे.
T20 वर्ल्ड कप नॉकआउट में एक पारी में भारत के लिए सबसे ज़्यादा छक्के:
6 – संजू सैमसन बनाम इंग्लैंड, मुंबई (वानखेड़े), 2026 (सेमीफाइनल)
5 – युवराज सिंह बनाम ऑस्ट्रेलिया, डरबन, 2007 (सेमीफाइनल)
संजू सैमसन ने इस मैच में 89 रन की पारी की. टी-20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट में यह सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है. सैमसन ने विराट कोहली की बराबरी की. विराट कोहली ने साल 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सेमीफाइनल में 89 रन बनाए थे.
T20 वर्ल्ड कप नॉकआउट में भारत के लिए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर:
89* – विराट कोहली बनाम वेस्ट इंडीज़, मुंबई (वानखेड़े), 2016 (सेमीफाइनल)
89 – संजू सैमसन बनाम इंग्लैंड, मुंबई (वानखेड़े), 2026 (सेमीफाइनल)
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.