- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Sanju Samson broke his silence on not selected in Indian ODI team for Sri Lanka tour
श्रीलंका दौरे पर वनडे टीम में अनदेखी पर कैसा था संजू सैमसन का हाल? खिलाड़ी ने तोड़ी चुप्पी
श्रीलंका दौरे पर भारत की वनडे टीम में स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का चयन नहीं किया गया था. अब संजू ने चयन ना होने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है.
Published On Aug 11, 2024, 02:23 PM IST
Last UpdatedAug 11, 2024, 02:23 PM IST
भारतीय टीम का हाल ही में श्रीलंका दौरा समाप्त हुआ है. दौरे पर भारत ने श्रीलंका के साथ तीन मैचों की टी20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेली. जिसमें टी20 सीरीज भारत ने तो वनडे में मेजबान श्रीलंका ने बाजी मारी. श्रीलंका दौरे पर भारत के वनडे टीम में स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को नजरअंदाज किया गया था.
संजू को भारत की वनडे टीम में जगह नहीं मिल पाई थी. संजू ने अपने आखिरी वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनकी धरती पर शानदार शतक लगाया था. फिर भी उनका चयन श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए नहीं किया गया था. चयन नहीं होने के बाद संजू सैमसन का क्या हाल था इसे लेकर हाल ही में खिलाड़ी ने चुप्पी तोड़ी है.
संजू सैमसन ने तोड़ी चुप्पी
हाल ही में केरल क्रिकेट लीग के शुभारंभ के मौके पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे संजू सैमसन से श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में अनदेखी को लेकर सवाल किया. संजू ने सवाल का जवाब देते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘जब भी चयनकर्ता मुझे चुनेंगे मैं खेलने जाऊंगा. यह बस इतनी ही बात है. आखिरकार, हमारी टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है. मैं एक ऐसा इंसान हूं जो उच्च उद्देश्य में विश्वास करता हूं. मेरे बस में जो नियंत्रण में होने वाली परिस्थिति है उन चीजों को सकारात्मक रूप से लेने का प्रयास करने की कोशिश करता हूं.’
टी20 वर्ल्ड कप जीत पर कही बड़ी बात
संजू सैमसन ने भारत के टी20 वर्ल्ड कप जीत को लेकर कहा, ‘पिछले 3-4 महीने मेरे करियर के सबसे बेहतरीन रहे हैं. वर्ल्ड कप विनिंग टीम का हिस्सा बनना एक सपना सच होने जैसा है. यह कुछ ऐसा था जो मैं 3-4 साल पहले चाहता था. मेरी इच्छा थी कि मैं आखिरी वनडे वर्ल्ड कप खेलूं. हालांकि, टीम में शामिल होना और टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद मुझे इस बात का एहसास हुआ कि यह आसान काम नहीं था.’
आपको बता दें कि संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम का हिस्सा थे. हालांकि उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम ऋषभ पंत के साथ उतरी थी. यही वजह रही कि विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में संजू को मौका नहीं मिल सका था.