add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

04 चौके, 02 छक्के, 168.18 की स्ट्राइक रेट... संजू सैमसन ने वापसी मैच में दिखाया आक्रामक अंदाज

संजू सैमसन को शुभमन गिल की जगह पांचवें टी-20 मैच में मौका दिया गया और उन्होंने वापसी मैच में आक्रामक तेवर दिखाए.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 19, 2025 8:48 PM IST

Sanju Samson comeback: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने वापसी मैच में धमाकेदार अंदाज दिखाया. शुभमन गिल की जगह पांचवें टी-20 मैच में प्लेइंग-11 का हिस्सा बने संजू सैमसन ने चौके और छक्के की बरसात कर दी. उन्होंने पांचवें टी-20 मैच में 168.18 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए.

संजू सैमसन ने पांचवें टी-20 मैच में 22 बॉल में 37 रन की पारी खेली, उन्होंने इस पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए. हालांकि सैमसन अपनी इस पारी को बड़ी इनिंग में तब्दील नहीं कर सके, मगर इस पारी से उन्होंने एक बार फिर टी-20 टीम के प्लेइंग-11 में अपनी दावेदारी की है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए दावा ठोका

संजू सैमसन ने इस पारी से टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी दावेदारी की है. भारत की टी-20 टीम का ऐलान शनिवार को होना है. टीम चयन से एक दिन पहले सैमसन ने इस पारी से चयनकर्ताओं और टीम मैनजमेंट को अपना जवाब भी दिया है.

49 दिन बाद हुई थी टीम में वापसी

संजू सैमसन ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 31 अक्टूबर को अपना आखिरी टी-20 मैच खेला था, इसके बाद वह लगातार टीम इंडिया की प्लेइंग-11 से बाहर थे. 49 दिन बाद वापसी मैच में संजू सैमसन का आक्रामक अंदाज देखने को मिला. साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में यह उनका पहला मैच था और इस मैच में उन्होंने धमाल मचा दिया.