यो-यो टेस्ट में फेल होकर इंडिया 'ए' टीम से बाहर हुए संजू सैमसन

संजू इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली ए टीम का हिस्सा थे। खबरों की मानें तो यो-यो टेस्ट में फेल होने की वजह से उनको बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

Edited By : Viplove Kumar |Jun 11, 2018, 04:21 PM IST

Published On Jun 11, 2018, 04:21 PM IST

Last UpdatedJun 11, 2018, 04:21 PM IST

Sanju Samson © AFP

इंडियन प्रीमियर लीग में शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारतीय टीम में जगह बनाने वाले संजू सैमसन को टीम से बाहर कर दिया गया है। संजू इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली ए टीम का हिस्सा थे। खबरों की मानें तो यो-यो टेस्ट में फेल होने की वजह से उनको बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/ind-vs-afg-shivil-kaushik-and-yuzvendra-chahal-called-into-india-nets-ahead-of-historic-test-719329″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आईपीएल में अपनी बल्लेबाजी से सलेक्टर्स का ध्यान खींचने वाले संजू सैमसन को इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली ए टीम में जगह दी गई थी। अब खबर है कि टीम में जगह बनाने के लिए जरूरी किए गए यो-यो टेस्ट में वह फेल हो गए हैं। टेस्ट में पास नहीं होने के बाद उनको टीम के बाहर कर दिया गया है।

मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक केरल के 23 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को इंग्लैंड दौरे से पहले यो-यो टेस्ट में फेल हो गए हैं। मुंबई मिरर के मुताबिक संजू का 16.1 का स्कोर करने में नाकाम रहे थे। बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकैडमी (NCA) में टेस्ट हुआ था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने साफ किया है कि टेस्ट में फेल होने वाले संजू दौरे पर टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

इंग्लैंड दौरे पर भारतीय ए टीम रवाना हो चुकी है। संजू की जगह जाने वाले खिलाड़ी के नाम का एलान जल्दी ही किया जाएगा।

इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन में संजू सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए 15 पारियों में 441 रन बनाए थे। इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेली 45 गेंद पर 92 रन की आतिशी पारी भी शामिल थी। राजस्थान की टीम ने संजू को 8 करोड़ रुपया देकर अपनी टीम में रखा था।

Editor's Pick