संजू सैमसन वापसी मैच में रहे फ्लॉप, सोशल मीडिया यूजर्स का फूटा गुस्सा

संजू सैमसन की वापसी को लेकर क्रिकेट फैंस लंबे समय से मांग कर रहे थे, मगर कमबैक मैच में सैमसन ने बल्लेबाजी में निराश किया

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jul 29, 2023, 09:30 PM IST

Published On Jul 29, 2023, 09:30 PM IST

Last UpdatedJul 29, 2023, 09:30 PM IST

Sanju Samson

(Photo credit-Fancode)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बारबाडोस में वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है. इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को रेस्ट दिया गया है. इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में संजू सैमसन की वापसी हुई. आठ महीने बाद टीम में जगह बनाने वाले संजू सैमसन से क्रिकेट फैंस को बड़ी उम्मीदें थी, मगर उन्होंने निराश किया. संजू सैमसन के फ्लॉप शो के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा.

संजू सैमसन सिर्फ नौ रन बना सके

संजू सैमसन इस मैच में सिर्फ नौ रन बना सके. उन्होंने 19 गेंदों का सामना किया. वह अपनी पारी में एक चौका भी नहीं लगा सके. स्पिनर यानिक कारिया की गेंद पर स्लिप में ब्रैंडन किंग ने उनका कैच लपका.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

गेंदबाज यानिक ने छोटी गेंद की थी, जो मिडिल स्टंप की लाइन में पड़ने के बाद अतिरिक्त उछाल के साथ बाहर की तरफ जा रही थी, संजू सैमसन ने बैकफुट पर जाकर उसे लेग साइड में मोड़ने का प्रयास किया, लेकिन गेंद ने बल्ले का किनारा लिया और स्लिप में ब्रैंडन किंग ने आसान कैच लपका

सोशल मीडिया यूजर्स का फूटा गुस्सा

वहीं संजू सैमसन के आउट होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा. लंबे समय बाद वापसी कर रहे सैमसन से क्रिकेट फैंस को आज के मैच में बड़ी पारी की उम्मीद थी. लोगों का कहना है कि उन्होंने एक अच्छा अवसर गवां दिया.

भारत की खराब शुरुआत

इस मैच की बात करें तो भारत ने 24.1 ओवर में पांच विकेट पर 113 रन बनाए हैं. ईशान किशन ने 55 रन की पारी खेली, इसके अलावा शुभमन गिल ने 34 रन का योगदान दिया. हार्दिक पांड्या सात रन और अक्षर पटेल सिर्फ 01 रन बना सके. बारिश की वजह से खेल रूका है.

Editor's Pick