RR VS CSK: चेन्नई के लिए डेब्यू मैच में संजू सैमसन ने किया निराश, दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार सके
संजू सैमसन को चेन्नई सुपरकिंग्स ने राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड किया था. आईपीएल 2026 के पहले मैच में सैमसन का बल्ला खामोश रहा.
Published On Mar 30, 2026, 08:11 PM IST
Last UpdatedMar 30, 2026, 08:11 PM IST
Sanju Samson
RR VS CSK: आईपीएल 2026 में सोमवार को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम आमने-सामने हुई. इस मुकाबले में क्रिकेट फैंस की नजरें संजू सैमसन पर थी, जो लंबे समय तक राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहने के बाद पहली बार चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए डेब्यू कर रहे थे, मगर चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ अपने पहले मैच में सैमसन का बल्ला खामोश रहा. संजू सैमसन इस मैच में दहाई का आंकड़ा नहीं पार सके.
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया. चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ ने पारी की शुरुआत की. संजू सैमसन अपनी पुरानी टीम के खिलाफ मैच की शुरुआत से ही संघर्ष करते नजर आए और मैच के दूसरे ही ओवर में नांद्रे बर्गर की गेंद पर अपना विकेट गंवा दिया. संजू सैमसन ने सिर्फ छह रन की पारी खेली, उन्होंने सात गेंदों का सामना किया.
नांद्रे बर्गर की स्पीड के आगे संजू का सरेंडर
संजू सैमसन नांद्रे बर्गर की 140.2 की स्पीड से आई फुल गेंद जो मिडिल स्टंप की लाइन में थी, उसे अक्रॉस द लाइन हवाई शॉट मारने का प्रयास किया, मगर गेंद बल्ले को छकाते हुए विकेट से जा टकराई.
छह साल बाद हुआ ऐसा
2020 के बाद यह पहली बार है जब संजू सैमसन IPL सीज़न के अपने पहले मैच में 50 से ज़्यादा का स्कोर बनाए बिना आउट हुए हैं. पिछले सीजन भी सैमसन ने अपने पहले मैच में 37 बॉल में 66 रन की पारी खेली थी.
आईपीएल में 2020 से पहले मैच में संजू सैमसन का प्रदर्शन
74 रन (32 बॉल) बनाम CSK, 2020
119 रन (63 बॉल) बनाम PBKS, 2021
55 रन (27 बॉल) बनाम SRH, 2022
55 रन (32 बॉल) बनाम SRH, 2023
82* रन (52 बॉल) बनाम LSG, 2024
66 रन (37 बॉल) बनाम SRH, 2025
06 रन (7 बॉल) बनाम RR, 2026*