add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

T20 World Cup 2026: अभिषेक बाहर, सैमसन अंदर, नामीबिया के खिलाफ क्या होगी भारत की प्लेइंग 11

T20 World Cup 2026: भारत और नामीबिया के बीच 12 फरवरी को मैच खेला जाएगा. इस मैच में अभिषेक शर्मा का खेलना मुश्किल है. ऐसे में उनकी जगह पर संजू सैमसन को मौका मिल सकता है.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - February 11, 2026 11:50 AM IST

भारत को इस मैच से पहले एक बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. उनके पेट में इन्फेक्शन है. बीसीसीआई के एक सूत्र के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई ने इस बात की पुष्टि की. सूत्र ने बताया कि अभिषेक की कुछ जांच की गई हैं. अब यह देखना होगा कि उन्हें अस्पतला से कब छुट्टी मिलती है लेकिन नामीबिया के खिलाफ उनका खेलना अभी मुश्किल दिख रहा है.

USA के खिलाफ भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी

अमेरिका के खिलाफ अपने पहले मैच में भारत ने 77 रन पर छह विकेट खो दिए थे. भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया गया था. भारतीय टीम को कप्तान सूर्यकुमार यादव की पारी ने बचाया था. यादव ने 49 गेंद पर 84 रन की नाबाद पारी खेली थी. भारत ने आखिर 9 विकेट पर 161 रन का स्कोर बनाया था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अमेरिका को शुरुआत में ही मोहम्मद सिराज ने झटका दिया था. अपने पहले स्पैल में उन्होंने दो विकेट लिए थे. अमेरिका का स्कोर एक विकेट पर 13 रन हो गया था. हालांकि संजय कृष्णमूर्ति के 37 और शुभम रंजने (37) के दम पर अमेरिका ने कुछ लय हासिल करने की कोशिश की. भारत के लिए अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती की स्पिन जोड़ी ने अमेरिका के रन बनाने की गति पर लगाम लगाए रखी. आखिर में अमेरिका की टीम 8 विकेट पर 132 रन ही बना सकी.

खिलाड़ियों की चोट और सेहत से जूझ रहा है भारत

लेकिन भारत के लिए चिंता की बात यह रही कि टीम सिर्फ 13 खिलाड़ियों के साथ ही टूर्नामेंट का पहला मैच शुरू कर रही थी. जसप्रीत बुमराह को बुखार था और वह इस वजह से नहीं खेल रहे थे. वहीं वॉशिंगटन सुंदर टीम के साथ नहीं जुड़े थे. हर्षित राणा चोटिल होकर पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे. उनके स्थान पर मोहम्मद सिराज को दल का हिस्सा बनाया गया और उन्हें सीधा मैच खेलने का मौका मिला.

अभिषेक शर्मा बाहर तो संजू सैमसन को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह!

अब अभिषेक का बीमार होना भारत के लिए और बड़ी चिंता की बात है. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज की जगह प्लेइंग इलेवन में संजू सैमसन को मौका मिल सकता है. सैमसन को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में मौका दिया गया था लेकिन वह कुछ खास नहीं कर पाए थे. भारत के लिए राहत की एक बात यह है कि वॉशिंगटन सुंदर टीम के साथ जुड़ गए हैं. अभिषेक की तबीयत पर टीम इंडिया के सहायक कोच रेयान तेन देस्काते ने मंगलवार को ही बताया था कि अभिषेक शर्मा की तबीयत अभी ठीक नहीं है.

क्या भारत जसप्रीत बुमराह को देगा आराम?

भारतीय टीम नामीबिया के खिलाफ मैच में जसप्रीत बुमराह को प्लेइंग इलेवन में शामिल करेगा. यह भी एक सवाल है. पिछले मैच में मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह ने अच्छा खेल दिखाया था. और भारत बुमराह को सीधा पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उतार सकता है. अभिषेक की तबीयत को लेकर अभी तक कुछ पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता है. संजू सैमसन उनके रिप्लेसमेंट हो सकते हैं.

वहीं वॉशिंगटन सुंदर के आने से रिंकू सिंह और शिवम दूबे में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है. हालांकि टीम प्रबंधन यह भी देखना चाहेगा कि सुंदर अभी मैच के लिए कितने तैयार हैं.

नामीबिया के खिलाफ भारत की संभावित इलेवन क्या हो सकती है

संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/