- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Sanju Samson fulfilled the dream of the specially-abled kid to meet with his favorite cricketer
VIDEO: संजू सैमसन ने पूरा किया दिव्यांग बच्चे का सपना, केरल पहुंचने के बाद मिलने पहुंचे
संजू सैमसन का यह दिव्यांग फैन उनसे मिलना चाहता था, रणजी ट्रॉफी मुकाबले खत्म होने के बाद सैमसन फैन से मिलने पहुंच गए
Published On Mar 04, 2024, 05:46 PM IST
Last UpdatedMar 04, 2024, 05:46 PM IST
(Photo credit-Twitter)
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने दिव्यांग बच्चे से मिलने का अपना वादा पूरा किया. संजू सैमसन ने ना सिर्फ उससे मुलाकात की, बल्कि उसके साथ क्रिकेट भी खेला. संजू सैमसन का यह अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
बता दें कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक दिव्यांग बच्चा क्रिकेट और फुटबॉल खेलता नजर आया था. इस बच्चे से जब उसका सपना पूछा गया तो उसने अपने फेवरेट क्रिकेटर संजू सैमसन से मिलने की इच्छा जाहिर की. बच्चे का यह वीडियो जब संजू सैमसन के पास पहुंचा तो उन्होंने वीडियो संदेश के जरिए इस फैन से वादा किया जब वह केरल पहुंचेंगे तो उससे जरूर मिलेंगे.
केरल पहुंचने के बाद फैन से मिलने पहुंचे संजू सैमसन
रणजी ट्रॉफी मुकाबले में केरल की चुनौती खत्म होने के बाद सैमसन जब वापस केरल लौटे तो उन्होंने इस खास फैन से मुलाकात की. संजू सैमसन ने इस बच्चे के साथ क्रिकेट भी खेला. सैमसन के इस फैन अपनी गेंदबाजी से संजू को हैरान भी किया.
इससे पहले रणजी ट्रॉफी में केरल और उत्तर प्रदेश के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान भी संजू की एक दिव्यांग फैन से मुलाकात हुई थी. संजू ने उस फैन को ऑटोग्राफ भी दिया था और उसके साथ सेल्फी भी ली थी.
आईपीएल 2024 में एक्शन में नजर आएंगे संजू सैमसन
संजू सैमसन अब आईपीएल 2024 में एक्शन में नजर आएंगे. संजू सैमसन एक बार फिर राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करते दिखेंगे. राजस्थान की टीम पिछले सीजन प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई थी और पांचवें नंबर पर रही थी. संजू सैमसन को इस सीजन बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है.