×

IND vs SA: 'उनसे मुकाबला करना है तो…', सैमसन को भाई बताकर जितेश ने क्या-क्या कहा?

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर जितेश शर्मा का कहना है कि संजू सैमसन उनके बड़े भाई की तरह हैं. उन्होंने कहा कि अगर उन्हें संजू के प्रतिस्पर्धा करनी है तो लगातार मेहनत करते रहना होगा.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 10, 2025 3:26 PM IST

कटक: Jitesh Sharma on Sanju Samson: टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने में बहुत कम वक्त बचा है. सात फरवरी को क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट के लिए पहली गेंद फेंकी जाएगी. और भारतीय टीम अब अपना कॉम्बिनेशन तय करने में लगी है. इस फॉर्मेट में टीम प्रबंधन जितेश शर्मा को पहली पसंद के रूप में देख रहा है. शर्मा निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हैं और विकेट के पीछे भी वह काफी चपल हैं. हालांकि कुछ वक्त पहले तक संजू सैमसन को टीम इंडिया में पक्का माना जा रहा था. लेकिन केरल के इस विकेटकीपर बल्लेबाज के साथ अब ऐसा नहीं है. जितेश खुद भी संजू के साथ मुकाबले को खास तवज्जो नहीं देते. उनका कहना है कि इस तरह वह अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होते हैं.

मंगलवार को कटक, में खेले गए मुकाबले में भारतीय प्लेइंग इलेवन में संजू सैमसन पर जितेश को तरजीह दी गई. जितेश ने चार कैच पकड़े और भारत को 101 रन से जीत दिलाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई.

गिल के आने के बाद बढ़ीं संजू की मुश्किलें!

मैच के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत में जितेश ने कहा, ‘वह (संजू) बेहतरीन खिलाड़ी हैं. अगर आपको उनके खिलाफ प्रतिस्पर्धा करनी है और कंधे से कंधा मिलाकर चलना है तो मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. मुझे लगता है कि हम किसी अन्य टीम के लिए नहीं बल्कि भारत की तरफ से खेलने के लिए प्रयास कर रहे हैं.’

इसे भी पढ़ें: ‘इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं क्या चाहता हूं’, हार्दिक पंड्या ने क्यों कहा आखिर ऐसा

संजू ने पिछले साल टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीन शतकों की मदद से 436 रन बनाए थे. उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ एक मजबूत सलामी जोड़ी बनाई थी लेकिन शुभमन गिल की टी20 टीम में वापसी के बाद संजू की टीम में जगह पक्की नहीं रही और अंतिम एकादश उनकी भूमिका पर अब सवाल उठने लगे हैं.

जितेश ने कहा- संजू मेरे भाई की तरह हैं (Jitesh Sharma on Sanju Samson- He is like elder brother)

जितेश हालांकि पर्सनल मुकाबले को बहुत कम तवज्जो देते हैं. उनका कहना है कि वह संजू के मार्गदर्शन में काफी कुछ सीख रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘मुझे बहुत खुशी है कि वह टीम में हैं और मैं उनके मार्गदर्शन में सीख रहा हूं. वह मेरे लिए बड़े भाई की तरह हैं. मुझे लगता है कि स्वस्थ प्रतिस्पर्धा से ही प्रतिभा निखरती है. यह टीम के लिए भी अच्छा है. इस भारतीय टीम में बहुत अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं. इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि संजू बाहर हैं और मैं खेल रहा हूं.’

उन्होंने कहा, ‘हम भाइयों की तरह हैं. हम एक-दूसरे के साथ अपने अनुभव साझा करते हैं. जब भी मैं विकेटकीपिंग या बल्लेबाजी करता हूं तो वह मेरी बहुत मदद करते हैं.’

इसे भी पढ़ें: IND vs SA: जीत के बाद सूर्या ने बताया अपनी टीम का मंत्र, कहा हम चाहते हैं…

जितेश शर्मा बनाम संजू सैमसन (Jitesh Sharma vs Sanju Samson in T20I)

बल्लेबाजमैचरनऔसतस्ट्राइक-रेट50/1004/6कैच/स्टंप्स
जितेश शर्मा1313516.87150.000/014/57/1
संजू सैमसन5199525.51147.403/378/569/2

…तो इस वजह से मिल रही है जितेश को प्राथमिकता

जितेश ने 2023 में एशियाई खेलों में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद से फिनिशर की भूमिका अच्छी तरह से निभाई है. और टॉप ऑर्डर में बहुत कॉम्पीटिशन है. संजू वहीं खेलते हैं. और शायद इसी वजह से टीम मैनेजमेंट जितेश को मौके दे रहा है.

उन्होंने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद मुझे ज्यादा आराम नहीं मिला. मैं एशिया कप में खेला था. पिछले दो-तीन वर्ष से मैं आईपीएल में फिनिशर की भूमिका निभा रहा हूं. यही मेरी रोजी-रोटी है. प्रैक्टिस के दौरान मैं मैच के हालात को ध्यान में रखकर खेलता हूं. अपने हुनर का ज्यादा-से-ज्यादा इस्तेमाल करना चाहता हूं.’

TRENDING NOW

जितेश ने कहा, ‘बेशक, मेरी भूमिका साफ है कि मैं मिडल-ऑर्डर या निचले क्रम में बल्लेबाजी करूंगा. टीम मैनेजमेंट ने मेरी भूमिका और के साथ ही मुझसे क्या उम्मीद की जा रही है, के बारे में साफ-साफ बता दिया है. इसका मुझे फायदा भी मिल रहा है.’