IND vs SL: टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, दूसरे T20I से बाहर हो सकता है ये बल्लेबाज

संजू सैमसन के चोटिल होने से राहुल त्रिपाठी को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे T20 इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिल सकता है।

Edited By : Vanson Soral |Jan 04, 2023, 09:33 PM IST

Published On Jan 04, 2023, 09:33 PM IST

Last UpdatedJan 04, 2023, 09:33 PM IST

TWITTER

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का घुटने की चोट के कारण गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे T20 अंतरराष्ट्रीय मैच में खेलना संदिग्ध माना जा रहा है। 3 मैचों की T20 सीरीज के पहले मैच में फील्डिंग के दौरान सैमसन के घुटने में चोट लग गई थी। इस मैच को भारत ने दो रन से जीत लिया था।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, “सैमसन कुछ स्कैन कराने के लिए मुंबई में रुके हैं।” पहले मैच में संजू सस्ते में 5 रन बनाकर आउट हो गए थे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सैमसन के चोटिल होने से राहुल त्रिपाठी को डेब्यू का मौका मिल सकता है। आईपीएल में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले त्रिपाठी ने कुछ समय के लिए टीम के साथ यात्रा की है, लेकिन अभी तक कोई मैच खेलने को नहीं मिला है। भारत मंगलवार को मुंबई में पहले मैच में दो रन से जीत के बाद तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है।

Editor's Pick