धोनी के 'कूल' स्वभाव के फैन हैं संजू सैमसन; कहा- दबाव में शांत रहना सीखना चाहता हूं

संजू सैमसन ने महेंद्र सिंह धोनी और एडम गिलक्रिस्ट को सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बताया।

Edited By : India.com Staff |Jun 12, 2020, 06:22 PM IST

Published On Jun 12, 2020, 06:22 PM IST

Last UpdatedJun 12, 2020, 06:22 PM IST

भारतीय टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज की जगह के लिए रिषभ पंत (Rishabh Pant) और केएल राहुल से प्रतिद्वंद्विता झेल रहे संजू सैमसन (Sanju Samson) का कहना है कि उन्हें दबाव में शांत रहने का महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का स्वभाव उन्हें काफी पसंद है और वो उनसे यही सीखना चाहते हैं

बता दें कि धोनी पिछले साल हुए विश्व कप सेमीफाइनल मैच के बाद से टीम इंडिया से बाहर हैं। ऐसे में सैमसन, पंत और राहुल को विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

25 साल के इस क्रिकेटर ने टाइम्स आफ इंडिया से कहा, “मुश्किल परिस्थितियों में धोनी का शांत स्वभाव और ध्यान, कुछ ऐसा है, जिसे मैं अपने खेल में शामिल करना चाहूंगा। साथ ही मैं बल्लेबाजी के समय में भी इसे अपनाना चाहूंगा।”

सैमसन ने कहा कि दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) और धोनी ने हाल के समय में विकेटकीपर की परिभाषा ही बदल दी है।

उन्होंने कहा, “आज के सभी विकेटकीपर शीर्ष बल्लेबाज हैं। आप दुनिया भर में देखते हैं कि अधिकांश कीपर बहुत अच्छे बल्लेबाज हैं। एडम गिलक्रिस्ट ने ऊपरीक्रम में और धोनी ने मध्यक्रम में विकेटकीपर के रूप में खेल को बदल दिया।”

युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, ” अब विकेटकीपर का होना एक बहुत ही अच्छा शीर्ष या मध्यक्रम बल्लेबाज का होना है, क्योंकि यह टीम के अतिरिक्त गेंदबाज या ऑलराउंडर की मदद करता है।”

Editor's Pick