धोनी के साथ खेलने को लेकर उत्साहित हैं सैमसन, राजस्थान रॉयल्स छोड़ने पर भी खुलकर बोले
धोनी के साथ खेलने को लेकर उत्साहित हैं सैमसन, राजस्थान रॉयल्स छोड़ने पर भी खुलकर बोले
सैमसन ने कहा, जब मैं मैदान पर उतरता हूं तो मैं अपने साथ हजारों लोगों के सपने लेकर चलता हूं, वे मुझे अच्छा प्रदर्शन करते हुए देखना चाहते हैं ताकि उन्हें पता चले कि एक छोटे शहर का लड़का क्रिकेट के सबसे बड़े मंच पर खेल सकता है.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - March 16, 2026 9:36 PM IST
Dhoni Samson
भारत को टी20 विश्व कप खिताब दिलाने में अहम रोल निभाने वाले संजू सैमसन आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपरकिंग्स में खेलने को लेकर उत्साहित हैं. सैमसन ने आईपीएल में अपने अधिकतर मैच राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेले हैं लेकिन अब वह सीएसके से जुड़ गए हैं. यह दोनों टीम जब 30 मार्च को गुवाहाटी में आमने-सामने होंगी तो सैमसन चेन्नई की जर्सी में नजर आएंगे.
आईपीएल से पहले सैमसन ने पत्रकारों से कहा, मैंने माही भाई (धोनी) से फोन पर बात की है लेकिन उनके साथ एक टीम का हिस्सा बनना और उनके साथ खेलना शानदार होगा, मैं इसे उनसे सीखने के अवसर के रूप में देखता हूं. राजस्थान रॉयल्स का यह घरेलू मैच होगा और 31 साल के सैमसन ने कहा कि वह इस मैच में खुद पर भावनाओं को हावी नहीं होने देंगे.
Add Cricket Country as a Preferred Source
राजस्थान रॉयल्स को छोड़ने पर क्या बोले सैमसन ?
उन्होंने कहा, मैं सीएसके की तरफ से खेलने को लेकर उत्साहित हूं, यह पहला अवसर होगा जब मैं राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलूंगा, लेकिन मैं मैदान पर भावनाओं को हावी नहीं होने देता, मैंने राजस्थान रॉयल्स इसलिए छोड़ी क्योंकि मुझे लगा कि टीम में मेरा समय खत्म हो गया है, मैं उनके खिलाफ भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा.
‘जब मैं मैदान पर उतरता हूं तो मैं अपने साथ हजारों लोगों के सपने लेकर चलता हूं’
सैमसन ने कहा कि विश्व कप से पहले अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने के कारण उन्हें आत्ममंथन करने का मौका मिला. विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए सैमसन ने कहा, जब मैं विश्व कप में खेलने के लिए घर से निकला था तो मुझे बहुत आत्मविश्वास नहीं था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था, मैं अच्छा खेला और मेरा शानदार स्वागत हुआ. उन्होंने कहा, ‘जब मैं मैदान पर उतरता हूं तो मैं अपने साथ हजारों लोगों के सपने लेकर चलता हूं, वे मुझे अच्छा प्रदर्शन करते हुए देखना चाहते हैं ताकि उन्हें पता चले कि एक छोटे शहर का लड़का क्रिकेट के सबसे बड़े मंच पर खेल सकता है.
गौती भाई के साथ है गहरा रिश्ता: सैमसन
टूर्नामेंट के दौरान सैमसन के लिए दिग्गज सचिन तेंदुलकर से संदेश मिलना सबसे बड़ा पल था. इसके अलावा इस विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए खिताब जीतने के बाद मुख्य कोच गौतम गंभीर का गले लगाना भी उतना ही विशेष था. सैमसन ने कहा, गौती भाई (गौतम गंभीर) और मेरा बहुत गहरा रिश्ता है, जो काफी पुराना है, वह ज्यादा कुछ नहीं बोलते थे, बस मुझे 30 सेकंड तक गले लगाते थे, हम इसी तरह बात करते थे
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.