add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने के साथ ही संजू सैमसन ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, वर्ल्ड कप में कभी नहीं हुआ ऐसा

संजू सैमसन को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया. उन्होने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. हालांकि इस जीत के साथ ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - March 10, 2026 1:32 PM IST

नई दिल्ली: रविवार, 8 मार्च को भारत ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता. और भारत की इस ऐतिहासिक जीत में संजू सैमसन की अहम भूमिका रही. सैमसन को इस वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया. प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने के साथ ही संजू ने एक बड़ा रिकॉर्ड बना लिया.

सैमसन पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) के पुरुष या महिला वर्ग के किसी टूर्नामेंट में अपनी टीम की तरफ से चार मैच नहीं खेलने के बावजूद ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का पुरस्कार हासिल किया. उनसे पहले चार खिलाड़ी ही ऐसे थे जिन्होंने अपनी टीम के सभी मैच नहीं खेलने के बावजूद टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता था. इन खिलाड़ियों ने हालांकि अपनी टीम की तरफ से केवल एक मैच नहीं खेला था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वर्ल्ड कप शुरू होने पर सैमसन रन बनाने के लिए जूझ रहे थे और इसलिए उन्हें शुरुआती मैचों में अंतिम एकादश में नहीं चुना गया था. उन्हें बीच में अभिषेक शर्मा के अस्वस्थ होने के कारण एक मैच खेलने का मौका मिला लेकिन उसके बाद उन्हें बाहर कर दिया गया था.

सुपर आठ में दक्षिण अफ्रीका से बड़ी हार के बाद भारत ने अपने शीर्ष क्रम में बाएं हाथ के बल्लेबाजों की अधिकता को देखते हुए दाएं हाथ के बल्लेबाज सैमसन को मौका दिया और केरल के इस खिलाड़ी ने इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा.

आईसीसी टूर्नामेंट में बिना सभी मैच खेले प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ीटीमटूर्नामेंटसालमैच खेलेटीम के कुल मैचमैच मिस किए
संजू सैमसनभारतटी20 वर्ल्ड कप 2026594
लीजा नाइटलीऑस्ट्रेलियामहिला वर्ल्ड वनडे कप2000891
कैरेन रॉल्टनऑस्ट्रेलियामहिला वर्ल्ड वनडे कप2005781
केविन पीटरसनइंग्लैंडपुरुष वनडे वर्ल्ड कप2010671
रचिन रविंद्रन्यूजीलैंडचैंपियंस ट्रॉफी2025451

सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल की तरह बने मैच में नाबाद 97 रन बनाए. इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 89 और फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में भी 89 रन बनाकर भारत को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसके लिए उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया.

भारत ने इस टूर्नामेंट में कुल नौ मैच खेले जिनमें से सैमसन पांच मैच ही खेल पाए थे. आईसीसी के पुरुष या महिला वर्ग के टूर्नामेंट में इससे पहले ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बनने वाले किसी खिलाड़ी ने या तो अपनी टीम के सभी मैच खेले थे या फिर वे केवल एक मैच से बाहर रहे थे.

जिन खिलाड़ियों ने आईसीसी के किसी टूर्नामेंट में एक मैच नहीं खेलने के बावजूद ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ पुरस्कार हासिल किया था, उनमें ऑस्ट्रेलिया की लिसा कीटली (महिला वनडे विश्व कप 2000, नौ में से आठ मैच खेले), ऑस्ट्रेलिया की ही कारेन रोल्टन (महिला वनडे विश्व कप 2005, आठ में से सात मैच खेले), इंग्लैंड के केविन पीटरसन (पुरुष टी20 विश्व कप 2010, सात में से छह मैच खेले) और न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र (चैंपियंस ट्रॉफी 2025, पांच में से चार मैच खेले) शामिल हैं.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/