add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

किस्मत ने दिया मौका, मगर भरोसे पर फिर खरे नहीं उतरे सैमसन, नामीबिया के खिलाफ किया निराश

सैमसन ने आठ बॉल में 22 रन की पारी खेली. सैमसन नामीबिया के खिलाफ मैच में लय में लग रहे थे लेकिन वह अपनी शुरुआत को भुना नहीं पाए.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 12, 2026 9:18 PM IST

भारत और नामीबिया की टीम गुरुवार को टी-20 वर्ल्ड कप में आमने-सामने हुई. इस मैच में भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को अभिषेक शर्मा की जगह मौका दिया गया था, मगर संजू सैमसन ने किस्मत से मिले इसे मौके को भुना नहीं पाए और एक बार फिर फैंस को निराश किया.

नामीबिया के खिलाफ मैच में संजू सैमसन ने पहले ओवर में छक्के लगाकर पारी की शुरुआत की. अगले ओवर में भी संजू ने आक्रामक तेवर दिखाए और दो लगातार गेंदों पर दो छक्के जड़े. इसके बाद अगली गेंद पर उन्होंने चौका भी जड़ा. मगर दूसरे ओवर की आखिरी बॉल पर ही वह आउट हो गए. उन्होंने आठ बॉल में 22 रन की पारी खेली. सैमसन नामीबिया के खिलाफ मैच में लय में लग रहे थे लेकिन वह अपनी शुरुआत को भुना नहीं पाए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सैमसन ने मिडिल और लेग में गुड लेंथ गेंद को फ्लिक किया. यह गेंद रुककर आई थी और गेंद बल्ले में लगकर खड़ी हो गई, डीप मिडविकेट पर फ़ील्डर ने हल्का आगे की ओर झुकते हुए कैच को आसानी से पूरा किया.

न्यूजीलैंड सीरीज के बाद प्लेइंग-11 से हुए थे ड्रॉप

संजू सैमसन ने टी-20 वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली थी. पांच टी-20 मैच में उन्होंने 9.20 की औसत से सिर्फ 46 रन बनाए थे, इसके बाद उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया गया था. वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्मअप मैच में नहीं खेले, इसके बाद टी-20 वर्ल्ड कप में अमेरिका के खिलाफ मैच से भी बाहर रहे. अभिषेक शर्मा की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें नामीबिया के खिलाफ मौका दिया गया.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/