GT vs CSK: गुजरात के खिलाफ सिर्फ 23 रन बनाते ही ,इतिहास रच देंगे संजू सैमसन!
संजू सैमसन गुजरात टाइटंस के खिलाफ कमाल करते हुए बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. संजू जादुई आंकड़े से महज 23 रन दूर हैं.
Published On May 21, 2026, 04:40 PM IST
Last UpdatedMay 21, 2026, 04:40 PM IST
Sanju Samson
Sanju Samson Record: आईपीएल 2026 में आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच सीजन का सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाना है. सीएसके के लिए यह मैच ‘करो या मरो’ जैसा है, जहां टीम को प्लेऑफ की धुंधली उम्मीदों को ज़िंदा रखने के लिए हर हाल में एक बड़ी जीत चाहिए , वहीं आज के इस मुकाबले में सबकी नज़रें सीएसके के इन-फॉर्म स्टार बल्लेबाज़ संजू सैमसन पर टिकी होंगी, जो आज मैदान पर उतरते ही इतिहास रचने के बेहद करीब हैं.
संजू के निशाने पर 500+ रनों का जादुई आंकड़ा
संजू के आईपीएल करियर में एक बहुत बड़ा मील का पत्थर छूने के लिए सिर्फ 23 रनों की दरकार है. यदि संजू आज 23 रन बना लेते हैं, तो यह उनके आईपीएल करियर का सिर्फ दूसरा मौका होगा जब वह किसी एक सीजन में 500 से अधिक रन का आंकड़ा पार करेंगे , इससे पहले साल 2024 में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए एक सीजन में सबसे ज़्यादा 531 रन बनाए थे.
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए वरदान साबित हुए संजू
आईपीएल 2026 की मेगा ट्रेड डील के तहत राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन को रवींद्र जडेजा और सैम करन के बदले सीएसके को सौंपा था. चेन्नई के लिए उनका यह डेब्यू सीजन किसी सपने जैसा रहा है. टी20 वर्ल्ड कप में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ रहने वाले संजू ने अपनी उसी फॉर्म को यहाँ भी जारी रखा है ,और कई मौकों पर चेन्नई को हार से उबारा.
इस सीजन में संजू सैमसन का रिपोर्ट कार्ड
कुल रन बने 477 और औसत रहा 47.00 का अगर बात स्ट्राइक रेट की करें तो 166.00 रहा है. वही इस सीजन में संजुन के नाम दो शतक और एक अर्धशतक भी शामिल है. एक तरफ जहां संजू सैमसन के निशाने पर करियर का बड़ा रिकॉर्ड होगा, वहीं दूसरी तरफ उन पर टीम को जीत दिलाने की भारी जिम्मेदारी होगी , अगर सीएसके को टॉप-4 की रेस में बने रहना है, तो आज गुजरात के घर में संजू सैमसन के बल्ले का गरजना बेहद जरूरी है.